समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बदायूं में इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से बारात घर आ रही थी। रात अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पल में होने वाली दुल्हन की सांसें थम गईं।
बीए की छात्रा थीं 20 साल की दीक्षा
जानकारी के अनुसार, नूरपुर पिनौनी के दिनेश पाल सिंह की बेटी दीक्षा (20) की शादी मुरादाबाद से तय हुई थी। सोमवार को उनकी बारात आने वाली थी। बताते हैं कि परिवार
ये भी पढ़ें: कानपुर में बड़ी घटना, आग में जूता कारोबारी, पत्नी और 3 बेटियों समेत 5 लोगों की जलकर मौत
में खुशियों का माहौल था। सभी डांस करते हुए रात 12 बजे सोने के लिए गए। परिजनों ने बताया कि रात को करीब डेढ़ बजे युवती दीक्षा के पेट में दर्द उठा।
रात में अचानक बिगड़ी तबीयत
इसके बाद तबीयत बिगड़ गई। मां सरोज ने उन्हें संभाला। डाॅक्टर को बुलाया गया। मगर तबतक उनकी सांसें थम गईं। बताते हैं कि दीक्षा परिवार की इकलौती बेटी थीं। वह बीए की पढ़ाई कर रही थीं। उन्हें हार्ट की बीमारी भी थी। शादी से पहले उन्होंने अपनी हल्दी में खूब फोटोशूट कराए थे। वह काफी खुश थीं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
ये भी पढ़ें: यूपी में सरकारी भवनों पर गाय के गोबर से बना पेंट होगा इस्तेमाल, CM Yogi ने दिए निर्देश
देखिए! चेन स्नेचर्स का Viral Video, कैसे महिला को बनाया शिकार