
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन छुट्टी रहेगी। यूपी की योगी सरकार ने राम नवमी पर बड़ा फैसला लिया है। यूपी में राम नवमी पर अब दो दिन सरकारी अवकाश रहेगा। दरअसल, यूपी में राम नवमी पर दो दिन की छुट्टी का योगी सरकार ने आदेश जारी किया है। बताते चलें कि पहले यूपी में राम नवमी पर 26 मार्च 2026 को सरकारी छुट्टी घोषित थी। अब 27 मार्च 2026 को भी छुट्टी रहेगी।
26 मार्च के साथ 27 को भी छुट्टी
अब 27 मार्च को भी राम नवमी पर छुट्टी रहेगी। कहा जा रहा है कि राम नवमी पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर यह फैसला हुआ है। अबतक राम नवमी पर एक ही दिन की छुट्टी होती थी।
ये भी पढ़ें: कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल
मगर अब दो दिन में ज्यादा से ज्यादा भक्तों को सुरक्षित और आराम से भगवान प्रभु राम के दर्शन हो सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
ये भी पढ़ें: कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल
सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को भी आदेश जारी किए गए हैं। वहीं राम नवमी पर सुरक्षा और व्यवस्था के सभी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कर दिए गए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो।
अतिरिक्त सुरक्षा के दिए आदेश
सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सुरक्षा बरतने के आदेश दिए गए हैं। वहीं अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था राम नवमी पर बेहद सख्त रहेगी। मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए व्यवस्थाओं को लेकर भी आदेश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी के इन जिलों में अगले 24 घंटे में फिर हो सकती है बारिश..
कानपुर: ‘अगले प्रधानमंत्री योगी’, ‘PM Yogi’ होर्डिंग्स से सियासी हलचल
अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राम मंदिर में की श्रीराम यंत्र की स्थापना
UP: वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए श्री बांके बिहारी के दर्शन
Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..
