Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, बाइक सवारों ने की वारदात

in-sitapur-in-broad-daylight-a-young-man-was-gunned-down-by-bike-riders

समरनीति न्यूज, सीतापुर : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक युवकों को गोलियों से भून डाला। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

जिले के मछरेहटा क्षेत्र में हुई वारदात

बताया जाता है कि जिले के थाना मछरेहटा के गांव हयातपुर के रहने वाले मदनलाल (40) आज दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गांव के पास खेतों में भैंस चरा रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान बाइक सवार दो लोग वहां पहुंचे और मदनलाल से कुछ बातचीत की। उन लोगों में क्या बातचीत हुई, यह कोई नहीं समझ पाया। इसके बाद बाइक सवारों ने मदनलाल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची हैं, लेकिन फिर भी पुलिस का कहना है कि तेजी से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : यूपी : बांदा-मऊ-कौशांबी के डीएम समेत 6 IAS के तबादले 

हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, एसपी आरपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। उधर, बताते हैं कि मदनलाल के परिवार में उनकी पत्नी सदा प्यारी और 3 बच्चे हैं। बड़ी 14 साल की बेटी है जिसका नाम शिवानी है। वहीं एक और बेटी शिवांगी और बेटा नवनीत है। दोनों बच्चे काफी छोटे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक बीते करीब 10 साल से अपनी ससुराल में ही रहते थे।

ये भी पढ़ें : UP : सीतापुर में रिटायर्ड लेक्चरर की नृशंस हत्या