Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP: सुहागरात में दुल्हन ने मांगी बीयर और गांजा! दूल्हे के होश उड़े

'My husband is impotent, cheated on me',

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के सहारनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नई-नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर पति से बीयर और गांजा मांगकर दूल्हे के होश उड़ा दिए। मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकीपुरम क्षेत्र के इस मामले को लेकर टीपीनगर पुलिस चौकी पर हंगामा भी हुआ। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर-बुझाकर शांत किया। इसे लेकर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है।

मामले का ऑडियो भी हुआ वायरल

दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम 15 दिसंबर का बताया जा रहा है। देवपुरम में रहने वाले एक युवक की हाल ही में शादी हुई है। आरोप है कि एक पंडित ने युवक पक्ष से 85 हजार रुपए लेकर युवक की शादी पंजाब के लुधियाना की रहने वाली युवती से कराई। युवती और परिजनों को सहारनपुर बुला लिया। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन घर में

पहले तो मजाक समझता रहा दूल्हा

सजी सुहागरात की सेज पर पहुंचे। पति ने पत्नी से पूछा कि बताओ तुम्हें गिफ्ट में क्या चाहिए। बताते हैं कि इसपर पत्नी ने पति से बीयर और गांजा मांगा। यह सुनकर दूल्हे के होश उड़ गए। पहले तो उसने मजाक समझा, मगर जब दुल्हन जिद्द पर अड़ गई तो तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बीयर पिलाओगे तभी लगाने दूंगी हाथ

दुल्हन ने साफ कह दिया कि बीयर पिलाओगे तभी हाथ लगाने दूंगी। दूल्हा वहां से निकलकर परिजनों के पास पहुंचा। बोला कि किस नशेड़ी से मेरी शादी करा दी। परिवार के लोगों को भी भरोसा नहीं हुआ। आखिरकार दोनों

पक्षों में विवाद होने लगा। दूल्हे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। अगले दिन दुल्हन के परिजनों को भी टीपीनगर पुलिस चौकी बुलाया गया। दूल्हे ने बीयर और गांजा मांगते हुए

वायरल ऑडियो को लेकर पुलिस बोली..

ऑडियो भी पुलिस और परिजनों को सुनाया। उधर, दुल्हन पक्ष का कहना था कि ऑडियो पुराना है। इसमें लड़की अपने दोस्त से बात कर रही थी। उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि चार दिन पहले दो पक्ष टीपीनगर पुलिस चौकी पहुंचे थे। अबतक जांच में यही सामने आया है कि ऑडियो में दुल्हन अपने दोस्त से बात कर रही है। किसी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही पति के होश उड़े, पुलिस भी हैरान..