Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

विवेक की पत्नी ने मांगा एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, योगी बोले-जरूरत पड़ी तो सीबीआई जांच

रोती-बिलखती विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना को संभालती परिवार की महिला।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड ने सभी को हिलाकर रख दिया है। विवेक की पत्नी कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री से उन्होंने एक करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने की भी मांग की है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी।पूरे परिवार की खुशियां एक पल में उजड़ सी गई हैं। विवेक की पत्नी कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम योगी से मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही पुलिस 1 करोड़ रूपए मुआवजा और पुलिस विभाग में नौकरी मांगी है।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लगाई कल्पना ने गुहार  

अपनी पत्नी के साथ सिपाही की गोली से मारे गए एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी।

इतना ही नहीं विवेक की पत्नी कल्पना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि वह (योगी जी) उनके घर आएं और उनसे बात करें। साथ ही दोषी पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कल्पना का आरोप है कि पुलिस कॉन्स्टेबल ने जानबूझकर उनकी पति को गोली मारी है।

ये भी पढ़ेंः एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक को गोली मारने वाले दोनों सिपाही बर्खास्त कर भेजे गए जेल, महिला मित्र बोलीं..

कल्पना ने कहा है कि अगर उनके पति ने कोई खराब काम किया था तो उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। न कि गोली मार देनी चाहिए थी। विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रात 2 बजे वह अपने पति का इतंजार कर रही थीं।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ पुलिस की गुंडागर्दी- कार न रोकने पर एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर को सिपाही ने मार दी गोली

पति के घर न पहुंचने पर उनके मोबाइल पर लगातार काल कर रही थीं। पुलिस ने रिंग जाने के बाद भी फोन नहीं उठाया। रात 3 बजे लोहिया अस्पताल के कर्मचारी ने उनको जानकारी दी थी कि उनके पति और एक महिला को चोट लगी है।

ये भी पढ़ेंः प्रधान की शादीशुदा बेटी को घर में घुसकर सिर में मारी गोली, तड़पकर मौत

उनका इलाज लोहिया में चल रहा है। पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कल्पना तिवारी ने कहा है कि आलाधिकारी अब लीपापोती में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह मांग कर रही हैं कि मुख्यमंत्री योगी आएं और उनकी बात सुनें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)

सीएम योगी बोले, जरूरत पड़ी तो सीबीआई से कराएंगे जांच  

वहीं सीएम योगी ने कहा कि यह एनकाउंटर नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि जरूरत पड़ी तो मामले की सीबीआई जांच कराई जाएगी। दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार के साथ उनकी पूरी संवेदना है।