
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से पहले प्रेमी ने प्रेमिका से दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से प्रेमिका को ब्लैकमेल करता रहा। बाद में प्रेमिका की शादी हो गई। वह पति के साथ खुशी-खुशी रहने लगी। तब प्रेमी ने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति को भेज दिया। इससे परिवार में बवंडर मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मुख्य आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी के 1 साल बाद पति को भेजा अश्लील Video
जानकारी के अनुसार यूपी के कौशांबी जिले में एक युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है। युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका से गैंगरेप किया। घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो से उसे ब्लैकमेल करता रहा। प्रेमिका के पिता ने उसकी शादी मध्य प्रदेश में कर दी। शादी हो गई तो वही अश्लील वीडियो
IIT-BHU : गैंगरेप आरोपी भाजपा से निष्काषित, 2 महीने बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
आरोपी ने उसके पति को व्हाट्सअप पर भेज दिया। पति ने पत्नी का दो युवकों के साथ अश्लील वीडियो देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार में बवाल हो गया। पति ने पत्नी को मायके भेज दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के घर जाकर वीडियो वायरल करने का विरोध किया।
शिकायत पर उल्टा पीड़ित परिवार पर हमला
बताते हैं कि आरोपी ने गलती मानने की बजाय उल्टा पीड़िता के पिता और परिवार पर अन्य लोगों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। सभी को बुरी तरह से मारापीटा। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखा है।
पुलिस ने मामले में की त्वरित कार्रवाई
दोनों मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कौशांबी एसपी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि सराय अकील थाना में तत्काल अभियोग पंजीकृत हुआ है। दो दोषी लड़कों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का बयान हो गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : बांदा में BJP की हार का मुद्दा भी राष्ट्रीय महामंत्री के सामने उठा, 2027 में इनका पत्ता होगा साफ..
ये भी पढ़ें : UP : छात्रा से 6 युवकों ने किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल से कर रहे थे ब्लैकमेल, अब वायरल..
