Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः लापरवाही पर सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी निलंबित

समरनीति न्यूज, कानपुरः काम में लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने के कारण एसएसपी कानपुर ने कड़ा कदम उठाया है। सीओ कलेक्टरगंज की पूरी पेशी को निलंबित कर दिया है। सीओ की पेशी में 5 पुलिस कर्मी शामिल हैं। एसएसपी ने पांचों को तत्काल प्रभारी से लाइन में आमद करने के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि एक बड़े पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट पर एसएसपी अखिलेश मीणा ने यह कदम उठाया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।