

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के झांसी में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नशे में कुछ युवकों ने बीजेपी कार्यालय पर पथराव कर दिया। इससे पीएम मोदी का कटआउट क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने घटना में 5-6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, झांसी में पुरानी तहसील के पास एक कार्यक्रम में दो पक्षों कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर आपस में भिड़ गए। वहां भाजपा कार्यालय में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। इससे नशेबाजों बीजेपी कार्यालय के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद भाजपा कार्यालय में पथराव शुरू कर दिया।

वहां लगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आधा दर्जन आरोपियों
ये भी पढ़ें: बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!
को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि सभी से पूछताछ की जा रही है। घटना बीती रात की है। बताते हैं कि आरोपियों के साथ कुछ महिलाएं भी थीं।
पुलिस ने कही यह बात..
इस बारे में नवाबाद प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि बीती रात सूचना पर पुलिस भाजपा कार्यालय गई थी। वहां कुछ युवक शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। भाजपा कार्यालय में दो युवक थे, जिन्होंने शराबियों को झगड़ा करने से रोका। आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा और पथराव शुरू कर दिया। 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!
