Saturday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने पिया फिनायल-कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से थे परेशान, पढ़ें पूरी खबर..

in Indour 24 transgender women drank phenol together suffering from rape-blackmailing

समरनीति न्यूज, डेस्क: मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक साथ 24 किन्नरों ने कमरा बंद करके फिनायल पी लिया। बताते हैं कि ये किन्नर कुकर्म और ब्लैमेलिंग से परेशान थे। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डाॅक्टरों का कहना है कि किसी की हालत गंभीर नहीं है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

किन्नर से रेप और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार, नंदलालपुरा और एमआर-10 के किन्नर गुट (पायल गुरु और सपना हाजी) में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। पंढरीनाथ पुलिस का कहना है कि इसी विवाद का फायदा उठाते हुए एक कथित पत्रकार पंकज और उसके साथी अक्षय ने एक गुट के किन्नर को नाम खराब करने की धमकी दी। फिर उससे पैसे की डिमांड कर दी।

किन्नरों के दो गुट में चल रहा है पुराना विवाद

in Indour 24 transgender women drank phenol together suffering from rape-blackmailing

बताते हैं कि पैसे न देने पर आरोपी एक किन्नर को जबरन बिल्डिंग में ले गया। वहां उसके साथ कुकर्म किया। बाद में पुलिस में झूठा केस दर्ज कराने की धमकी भी दी।

ये भी पढ़ें: कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.. छानबीन में जुटी पुलिस 

इस प्रताड़ना से सभी किन्नरों में आक्रोश और हताशा पनप गई। बताते हैं कि एक गुट के 24 किन्नरों ने एक साथ फिनायल पीकर जान देने की कोशिश की। साथी किन्नरों के वापस घर लौटने पर सभी को इसकी जानकारी हुई।

चार के खिलाफ FIR, कार्रवाई में जुटी पुलिस

वहां हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर भीड़ लग गई। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। किन्नरों की तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने जवाहर मार्ग पर सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। किन्नर सपना हाजी के विरुद्ध नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह किन्नरों को समझाकर जाम खुलवाया। बताते हैं कि किन्नर सपना हाजी, राजा हाशमी, कथित पत्रकार पंकज जय और अक्षय के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।

ये भी पढ़ें: Banda: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल

Banda: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल

जबरन बनाया किन्नर! शिकायत पर आरोपी गुट के किन्नरों ने बांदा SP आफिस में घेरकर पीटा-हंगामा

Kanpur: 60 की उम्र में शादी-पत्नी निकली किन्नर, बुर्जुग के होश उड़े

ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर पद से दिया इस्तीफा, कही यह बात..

UP : किन्नर से दोस्ती पड़ी भारी, गुस्से में काटा युवक का प्राइवेटपार्ट

कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.. छानबीन में जुटी पुलिस