Thursday, July 4सही समय पर सच्ची खबर...

UPDATE : यूपी-सत्संग में भगदड़ से 100 से ज्यादा की मौत, CMYogi ने लिया संज्ञान, DGP रवाना

in Hathras Stampede at satsang more than 100 dead

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज एक बड़ी घटना हो गई। जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में मंगलवार को भोले बाबा के संत्संग में भगदड़ मच गई। भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज एटा भेजा गया है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। साथ ही उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

सत्संग के बाद मची भगदड़

साथ ही लखनऊ से मुख्य सचिव और डीजीपी प्रशांत कुमार भी हाथरस के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार भगदड़ उस समय मची जब सत्संग खत्म हो चुका था।

ये भी पढ़ें : नए कानून : बांदा में दर्ज हुई BNS की धारा 352 के तहत पहली एनसीआर.. 

भीड़ के बाहर निकलते समय लोग बेकाबू हो गए। बताते हैं कि एटा अस्पताल में अब तक 100 से ज्यादा लोगों के शव आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। एटा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उमेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी समेत अधिकारी मेडिकल कालेज में मौजूद रहे। घायलों को मेडिकल कालेज ही ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें : यूपी में एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी ‘चवन्नी’ ढेर, बिहार तक था आतंक