Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

हैवानियतः हमीरपुर में शौच को गई लड़की से छेड़छाड़, विरोध पर तेल डालकर जिंदा जलाया

समरनीति न्यूज, हमीरपुर: भले ही सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए तमाम दावे कर रही हो। लेकिन बेटियां आज भी बेहद असुरक्षित हैं और हैवानियत का खुलेआम शिकार हो रही हैं। जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में शौच को गई एक किशोरी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वह सोमवार सुबह शौच को गई थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

घटना से इलाके में फैली सनसनी, पीड़ित लड़की झांसी रेफर 

विरोध करने पर तेल डालकर उसे आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां से झांसी रेफर कर दिया गया। वहां लगातार मौत से जूझ रही है। उधर, आरोपी मौके से फरार है और पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव में छेड़छाड़ ही नहीं महिला से हुआ था गैंगरेप, सामने आई पीड़िता ने खोला राज, 3 गिरफ्तार

बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र एक जराखर गांव की रहने वाली एक किशोरी सोमवार सुबह शौच को गई थी। इसी दौरान रास्ते में गांव के एक दबंग युवक ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

लड़की का रिश्तेदार बताया जा रहा आरोपी 

लड़की ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो दबंग आरोपी ने लड़की के उपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग से वह बुरी तरह से झुलस गई। लड़की की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। इसके बाद लड़की को स्वास्थ केंद्र ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।