Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली में महिला क्राइम रिपोर्टर की कार पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, हाथ में लगी गोली..

क्राइम रिपोर्टर मिताली चंदोला। 

समरनीति न्यूज, डेस्कः देश की राजधानी नई दिल्ली में अपराधियों दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। मयूर विहार इलाके में बदमाशों ने बीती देर रात एक महिला पत्रकार की गाड़ी पर जमकर गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली महिला पत्रकार के हाथ में लगी। बदमाशों ने इस दौरान महिला पत्रकार पर जमकर गोलियां भी चलाईं। एक गोली महिला पत्रकार के हाथ में लगी। बदमाशों ने कार पर अंडे भी फेंके। महिला पत्रकार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के मयूर विहार में बड़ी वारदात 

महिला पत्रकार पर हमले की यह वारदात दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र में हुई। वहां धर्मशीला कैंसर अस्पताल की रेड लाइट के पास बदमाशों ने रात करीब साढ़े 12 बजे करीब महिला पत्रकार की गाड़ी पर फायरिंग की। इसमें महिला क्राइम रिपोर्टर मिताली चंदोला हाथ में गोली लगने से घायल हो गईं। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के धर्मशीला अस्पताल में उनको भर्ती कराया।

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट की यूपी पुलिस को फटकार, पत्रकार कन्नौजिया को तुरंत रिहा करने के आदेश

महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताते हैं कि गाड़ी पर सामने से बदमाशों ने दो गोलियां मारी। साथ ही अंडे भी फेंके हैं। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि जांच के बाद आगे की स्थिति साफ होगी। बताते चलें कि हाल ही में साऊथ दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर पर भी हाल ही में एक टीवी चैनल के रिपोर्टर की कार पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं।

ये भी पढ़ेंः चाचा के मां और दोस्तों के बहन व प्रेमिका से थे घिनौने रिश्ते, ऐसे में खिलाफत बन गई ‘उसके’ कत्ल की वजह..