Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

पुलिस को फिर चकमा दे गया बुंदेलखंड का “गब्बर सिंह”, डकैत बबुली कौल

डकैत बबुली कौल। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यजू, बांदा/चित्रकूटः बुंदेलखंड का“गब्बर सिंह”यानि नामी डकैत बबुली कौल एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। दरअसल, पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार देर रात मारकुंडी थाना क्षेत्र में बबुली कौल और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई थी।

शुक्रवार देर रात पुलिस से चलीं करीब 1 घंटे गोलियां 

हांलाकि पुलिस का कहना है कि बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई इतनी तगड़ी थी कि आखिरकार उनको भागना पड़ा। पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस दौरान डकैत बबुली को गोली लगने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ेंः डकैत बबुली कौल के चंगुल से निकला अपह्रत, पुलिस बोली दवाब में छोड़ा, चर्चा फिरौती की रकम देकर छूटा

बताया जाता है कि यह मुठभेड़ लखन पहाड़ में लगभग एक घंटे तक चली। बताते चलें कि पुलिस लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सर्च आपरेशन चला रही है। बताते हैं कि डीआईजी मनोज तिवार ने सुबह तड़के करीब 5 बजे ही मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। मौके पर खून के छींटे और दूसरा सामान पड़ा मिला है।