Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट में बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत-कई की हालत गंभीर

Accident in Chitrakoot, 6 people died-many in critical condition

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट: चित्रकूट जिले में आज सुबह हुए एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। इसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसा चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाइवे पर आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ।

घायलों को प्रयागराज किया रेफर

जानकारी के अनुसार, सुबह तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहां 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि हादसे में छतरपुर के

UP: सेक्स रैकेट में फंसी किशोरी होटल की बालकनी से कूदी, दोनों पैर फ्रैक्चर, पुलिस ने..

नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जमुना (42) पुत्र कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना समेत एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर डीएम शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: IPS Transfer: यूपी में देर रात 13 IPS अफसरों के तबादले