
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने बीते 24 घंटों में सुसाइड कर ली। दोनों ही मामलों में पत्नियों से विवाद की बातें सामने आई हैं। एक मामले में कहा जा रहा है कि युवक ने सास-ससुर पर प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
मायके में रह रही थी पत्नी
अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के रामचंद्र के बेटे अभय वर्मा (27) ने फांसी लगा ली। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को जानकारी हुई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के चचेरे भाई दयाराम का कहना है कि मृतक किसानी करते थे।
ये भी पढ़ें: Banda: जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में कार्यक्रमों की रही धूम
पत्नी सदाप्यारी मायके सकरियापुरवा में रह रही थीं। वह शुक्रवार को पत्नी को लेने गए थे। मगर पत्नी ने मना कर दिया। बताते हैं सास-ससुर ने अपमानित भी किया था। भाई का आरोप है कि उन्होंने वीडियो बनाकर पत्नी, सास-ससुर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
कालिंजर में बरुआ में घटना
उधर, एक अन्य घटना में कालिंजर थाना क्षेत्र के बरूआ गांव के 27 वर्षीय रामबाबू ने शनिवार दोपहर घर में फांसी लगा ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। मृतक के छोटे भाई कैलाश का कहना है कि मृतक नशे के आदी थे। पत्नी से अक्सर इसी बात को लेकर विवाद होता था। शनिवार को पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्होंने सुसाइड कर ली। परिवार में पत्नी के अलावा बेटा और बेटी है।
ये भी पढ़ें: बांदा: DIG और SP ने किया ध्वजारोहण-17 पुलिसकर्मियों और शहीदों के परिवारों का सम्मान भी
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस 2025: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण-जय हिंद के नारे गूंजे