Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी: भतीजी की विदाई के बीच चाचा ने फांसी लगाई..मातम में बदलीं खुशियां..

Body of Banda student studying in Prayagraj found on highway in Orai

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद घटना ने परिवार में शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। आज सुबह जिस समय भतीजी की विदाई हो रही थी, उसी समय दुल्हन के चाचा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। घटना बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है।

महोबा से आई थी बारात

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के पट्टनपुरवा के रामप्रसाद (52) ने आज मंगलवार सुबह अपने घर में खड़े ट्रैक्टर की छतरी में साफी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उनकी पत्नी संतोषी वहां पहुंचीं तो चीख पड़ीं। परिवार के बाकी लोग भी

Banda : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस..

दौड़कर वहां पहुंचे। शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के बेटे विमल का कहना है कि उनके पिता किसानी करते थे। सोमवार को उनकी भतीजी प्रियंका की शादी थी।

बारात महोबा से आई थी और सुबह उस समय विदाई चल रही थी। परिवार के लोग घटना का कारण नहीं बता सके। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटे छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं