समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग घटनाओं में दो लोगों ने फांसी लगा ली। वहीं एक मासूम की कुएं में गिरकर जान चली गई। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की सुसाइड के मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर के भरुवा सुमेरपुर के रहने वाले श्यामजी शिवहरे की पत्नी सुभांसी (23) इन दिनों में अपने मायके में रहती थीं।
बांदा के बिसंडा में मायका, हमीरपुर ससुराल
उनका मायका बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर माफी गांव में है। रविवार देर शाम उन्होंने मायके में फांसी लगा ली। शाम को जब उनके भाई शुभम घर पहुंचे तो बहन को लटकते देखा। परिवार में कोहराम मच गया।
साइबर क्राइम : बांदा में युवती के बैंक खाते से उड़ाए डेढ़ लाख, ऑनलाइन ऐसे ठगा..
शुभम का कहना है कि सुभांसी की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि बहन को घर लाना पड़ा। कहा कि रविवार शाम सुभांसी की अपने पति से फोन पर बातचीत हुई थी। पति ने उन्हें भला-बुरा कहा था। इसके बाद विवाहिता ने फांसी लगा ली।
बदौसा और बबेरू में भी घटनाएं
उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, एक अन्य घटना में बदौसा क्षेत्र के बनियनपुरवा के दिनेश (45) ने रविवार सुबह घर में फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि वह नशे का आदी था। नशे में उसने फांसी लगाई है।
ये भी पढ़ें : UP : बांदा में हाईटेंशन करंट से दो लाइन मैन झुलसे, दोनों भर्ती
उधर, बबेरू क्षेत्र में कायल गांव के महेश का 7 साल का बेटा हिमांशु रविवार दोपहर घर के बाहर खेलते समय कुएं में गिर गया। बच्चे के बड़े भाई ने घरवालों को जानकारी दी। गांव के लोगों ने बच्चे को किसी तरह बाहर निकाला। तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजों का रो-रोकर बुरा हाल है।