Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP: फिर घर में गांजा उगाते दो गिरफ्तार, SP का पुलिस टीम को 25 हजार ईनाम

Two arrested for growing ganja at home in Banda, cases reported earlier also

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ऑपरेशन ईगल के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। अतर्रा पुलिस ने अवैध गांजे की घर में खेती करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 166.65 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने यह जानकारी एक प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को 25 हजार रुपए ईनाम दिया जा रहा है।

अतर्रा पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों अभियुक्त अपने-अपने घर के हाते में गांजा के अवैध खेती कर रहे थे। बताया कि बीती रात अतर्रा पुलिस ने खम्हौरा में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को

बांदा डीएम नगेंद्र प्रताप का तबादला, IAS जे. रीभा बनीं नई जिलाधिकारी

गिरफ्तार किया। बताते हैं कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग घर के हाते में गांजा की खेती कर रहे हैं। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान रणधीर सिंह व नग्गू ठाकुर के रूप में हुई है। एक अभियुक्त कल्लू सिंह पुत्र रणधीर सिंह मौका पाकर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोगों की मौत-एक गंभीर

ये भी पढ़ें: बांदा शहर में दूषित पानी की सप्लाई, जलसंस्थान की लापरवाही-सैकड़ों परिवारों पर भारी