
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बड़ी घटना हो गई है। सगे भाई-बहन ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों भाई-बहन नरैनी के रहने वाले थे। मगर कालिंजर थाना क्षेत्र में नदी किनारे जाकर जहर खाया।
स्कूटी से नदी किनारे जाकर दोनों ने खाया जहर
सीओ बबेरू सौरभ सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना का कारण पारिवारिक कलह है। फिर भी जांच की जा रही है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।
घटना से परिवार में कोहराम-पारिवारिक कलह..
जानकारी के अनुसार, नरैनी के शास्त्रीनगर के रहने वाले प्रकाश चंद्र गुप्ता उर्फ मिठाई लाल गुप्ता की बेटी चंचल गुप्ता (28) और बेटे आनंद प्रकाश गुप्ता (26) ने जहर खाकर जान दे दी।
ये भी पढ़ें: UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध
बताते हैं कि दोनों स्कूटी से घर से बरछा पुल होते हुए बागै नदी के किनारे पहुंचे। वहां इन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।
ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..
गजब! बांदा में महिला डाॅक्टर का VideoViral.. ऑपरेशन थिएटर में बनाई रील-दर्द से कराहती मरीज..
15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण..
UP: बरेली सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा-UGC बिल व शंकराचार्य के साथ घटना का विरोध
UP: पुलिस की गाड़ी से महिला की मौत-CO रेफर-दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल
