समरनीति न्यूज, बांदा: खत्री पहाड़ से देवी दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को बोलेरो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से दोनों को ही कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नरैनी क्षेत्र में हुई घटना, बोलेरो ने बाइक में मारी पीछे से टक्कर
जानकारी के अनुसार, अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव के मजरा जनकपुरवा के रामऔतार के बेटे रवि (30) अपने पड़ोसी दोस्त पप्पी पांडे के साथ देवी दर्शन के लिए गिरवां गए थे। वहां खत्री पहाड़ मंदिर में दर्शन कर दोनों रात में बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बुलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
बांदा से कानपुर रेफर हुए दोनों, वहां एक ने दम तोड़ा
इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बनी रही। बाद में दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां रवि को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। मृतक के छोटे भाई विनोद का कहना है कि वह चार भाइयों में बड़े थे। वह केरल में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। मृतक अपने पीछे पत्नी पूनम के अलावा दो बेटे छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा से कानपुर रोडवेज AC बस सेवा शुरू, अयोध्या भी जाएंगी रोज दो बसें
ये भी पढ़ें: Banda: हादसे में किसान की मौत-सड़क जाम कर परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा
बांदा से कानपुर रोडवेज AC बस सेवा शुरू, अयोध्या भी जाएंगी रोज दो बसें
Banda: हादसे में किसान की मौत-सड़क जाम कर परिजनों और ग्रामीणों ने किया हंगामा
UP: सुहागरात बनी बुजुर्ग की आखिरी रात…सुबह होते ही मौत-75 के वृद्ध ने 35 की महिला से की..
बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी