Sunday, December 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में फर्जी फाइनेंस कंपनी का खुलासा-तीन फ्राड मैनेजर गिरफ्तार-डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी..

in Banda Fake finance company busted

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस ने एक फर्जी फाइनेंस कंपनी का खुलासा किया है। इसके जरिए जालसाजी कर रहे तीन जालसाज मैनेजरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के कब्जे से डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी, दस्तावेज बरामद हुए हैं। एएसपी शिवराज ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी कंपनी खोलकर झूठी पॉलिसी से लोन का झांसा देते थे।

शहर की महिलाओं की शिकायत पर एक्टिव हुई पुलिस-खुलासा

दरअसल, बीती 26 नवंबर को शहर की महिला आरती मिश्रा समेत 50 अन्य महिलाओं ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाईं।

in Banda Fake finance company busted
जांच में पता चला कि जालसाजों ने फर्जी कंपनी ‘श्री रामनिधि फाइनेंस’ के नाम पर आरोपियों ने 70 हजार लोन का झांसा दिया। प्रतिमाह 3500 रुपए किस्त की बात कही। आरोपी लोन से पहले कंपनी से जुड़ने व दुर्घटना/हेल्थ बीमा के नाम पर 3500 रुपए लेते थे। फिर मोटी रकम जमा करके भाग जाते थे।

महाराजगंज जिले के हैं आरोपी, कई जिलों में कर चुके फ्राड

कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि बांदा में आरटीओ आफिस के पास इन जालसाजों ने फर्जी कंपनी का ऑफिस खोला था।

ये भी पढ़ें: Banda: पत्नी के न आने से टूटा दिल-जहर खाकर दी जान, पिता का यह आरोप..

फिर लोगों को झांसा देना शुरू किया। तीनों के पास से 1 लाख 60 हजार 650 रुपए बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों की पहचान महाराजगंज जिले के विष्णु प्रकाश निवासी ग्राम सुनरा, धीरेंद्र निवासी ग्राम रुद्रापुर, सर्वेश निवासी ग्राम हर्दी के रूप में हुई है। पकड़े गए अभियुक्त कई जिलों में यह जालसाजी का काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में बागेश्वधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम जल्द..

बांदा में बागेश्वधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम जल्द..

बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

बांदा में भाभी-ननद की हादसे में मौत-एक की हालत गंभीर

बांदा शहर: राह गुजरते गंदी-अश्लील टिप्पणियां करता है दबंग-पुलिस से मिलीं मोहल्ले की महिलाएं

UP: लापता ठेकेदार का शव मिलने से हड़कंप-हत्या का आरोप