Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

ऐतिहासिक कालिंजर किले में ट्रैक्टर पलटने से 6 श्रद्धालु घायल

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के ऐतिहासिक कालिंजर किले में नीलकंठ मंदिर में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटने से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में छह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग मटौंध थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

नीलकंठ दर्शन कर लौटते वक्त हादसा

बताया जाता है कि करछा गांव के रहने वाले मौनिया श्रद्धालु ट्रैक्टर से गुरुवार को कालिंजर किले में स्थित नीलकंठ भगवान के दर्शन को गए थे। देर शाम वहां से लौटते वक्त किले की ढलान पर ट्रैक्टर का स्टेरिंग फेल हो गया।

ये भी पढ़ेंः 5 बीघा जमीन के लिए 80 साल के वृद्ध की सोते समय गोली मारकर हत्या

इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमन रही कि ट्राली नहीं पलटी। ट्रैक्टर पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। वहां छह लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों के नाम महेंद्र (40), सीताराम (50), कामता (35), देशराज (40), रामधनी (43) तथा लल्ला (60) बताए जा रहे हैं।