Tuesday, February 24सही समय पर सच्ची खबर...

UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन

Badaun People panicked after consuming buffalo milk raita

समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में तेरहवीं में भैंस के दूध का रायता खाने से सैकड़ों लोगों में आशंका फैल गई। 160 लोगों ने अस्पताल पहुंच एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए हैं।

तेरहवीं भोज में भैंस के दूध से बना था दही और रायता

दरअसल, इन लोगों ने तेरहवीं भोज में एक भैंस के दूध से बने दही का रायता खाया था। उस भैंस को कुत्ते ने काटा था। बाद में भैंस की मौत हो गई। कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया था। लोगों को आशंका हुई कि उनमें भी रैबीज का खतरा न हो जाए।

shocking Badaun People panicked after consuming buffalo milk raita

कुत्ते के काटने से भैंस की हुई मौत-लोगों में फैली चिंता

घटनाक्रम बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता का है। बताते हैं कि गांव के प्रमोद साहू की भैंस को कुत्ते ने काट लिया था। चार-पांच दिन पहले गांव में एक तेरहवीं भोज में इसी भैंस के के दूध से दही का रायता बना।

ये भी पढ़ें: सड़क पर पालतू कुत्ता टहलाना पड़ेगा भारी, मालिकों पर कार्रवाई..

तेहरवीं में शामिल लगभग 1 हजार लोगों ने रायता खाया। इनमें महिलाएं-बच्चे भी शामिल थे। गुरुवार को अचानक भैंस की मौत हो गई। भनक लगते ही लोगों में रैबीज का डर फैल गया।

Badaun People panicked after consuming buffalo milk raita

रैबीज फैलने की चिंता में अस्पताल में लगी लोगों की भीड़

गांव के लोग अस्पताल पहुंचने लगे। बताते हैं कि एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने शनिवार को 160 लोग पहुंचे। इनमें महिलाएं-बच्चे भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि संबंधित भैंस के दूध या रायते से रेबीज संक्रमण नहीं होता है। वायरस पशु के लार में होता है।

विशेषज्ञ बोले, दही से नहीं फैलता रैबीज-मगर लोग चिंतित

हालांकि भैंस के चारा देने, नहलाने, दुहने, साफ-सफाई के कार्य करने वालों में संक्रमण हो सकता है। उन्हें इंजेस्शन लगवाना चाहिए। चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार का कहना है कि उझानी में शनिवार को लगभग 160 लोगों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: बच्चे की कमर के पास निकली पूंछ, उम्र के साथ बढ़ती गई लंबाई.. 

लखनऊ: घोड़े का पता बताओ-ईनाम 50 हजार पाओ..पढ़ें पूरा मामला

अखिलेश यादव ने BJP के ‘ब्राह्मण विधायकों की बैठक’ को लेकर कहा..’हार तय इसलिए..’

जरा जानिए! तकिए के नीचे काली मिर्च रखकर सोने से क्या होता है..

अच्छी खबर: हार्ट अटैक के मरीजों को अब निशुल्क लगेगा 40 हजार का इंजेक्शन

लखनऊ : अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट, 3 विदेशी लड़कियां-दो पुरुष पकड़े गए, ब्यूटी-पार्लर..

आगरा में हवस में अंधा हुआ दरोगा, घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म-ग्रामीणों ने बांधकर पीटा