Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जयकारों के बीच धूमधाम से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

immersion-of-durga-idols-in-banda-amidst-pomp

समरनीति न्यूज, बांदा : कोरोना काल में प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद जगत माता जगदंबे की प्रतिमाओं के विसर्जन में जमकर गुलाल उड़ा। जुलूस भी निकला और डीजे भी बजा।

immersion-of-durga-idols-in-banda-amidst-pomp

इतना ही नहीं जगत माता के जयकारों के साथ रंग और गुलाल भी जमकर उड़ा। हजारों की संख्या में देवी भक्तों की भीड़ मातारानी के दर्शन के लिए विसर्जन रूट पर सड़क के दोनों छोरों पर खड़ी रही।

immersion-of-durga-idols-in-banda-amidst-pomp

सुबह 10 बजे से विमानों में सवार मां दुर्गा की प्रतिमाएं पद्माकर चौराहा व बलखंडीनाका स्थित श्रीधाम में एकत्र होना शुरू हुईं।

immersion-of-durga-idols-in-banda-amidst-pomp

टोकन वितरण बाद दोपहर तकरीबन 2 बजे इन विमानों को विसर्जन घाट की ओर रवाना किया गया।

immersion-of-durga-idols-in-banda-amidst-pomp

ढोल नगाड़ों-देवी गीतों की धुन पर नाचते-गाते दुर्गा पंडालों के आयोजक विसर्जन को निकले।

immersion-of-durga-idols-in-banda-amidst-pomp

रास्तेभर गुलाल हवा में उड़ाया गया।

ये भी पढ़ें : ‘मैं बम से उड़ा दूंगा बस अड्डा..’ प्यार में फंसे अपराधी की हकीकत ने उड़ाए सबके होश

विसर्जन जुलूस के रास्ते भर विभिन्न लोगों के द्वारा मूर्ति आयोजकों के लिये ठंडे पानी के साथ ही नाश्ते की व्यवस्था की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही।

ये भी पढ़ें : बांदाः नवरात्रि में भक्ति और मस्ती से सरावोर डांडिया-गरबा की तैयारियों में जुटीं युवतियां