समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के हरदोई जिले में आज सोमवार तड़के सुबह भीषण दुर्घटना हो गई। मल्लावां क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाइवे पर गौरी चौराहे के पास बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। बोलेरो गाड़ी में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
बारात से लौट रहे थे सभी
बताते हैं कि सभी मृतक एक शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। आसपास के लोगों की सूचना से पुलिस भी मौके पर जल्द ही पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
UP: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से बैड टच करने वाले क्रीड़ाधिकारी और कोच के खिलाफ मुकदमा
मृतकों में माधौगंज थाना क्षेत्र के सेवढही गांव की सीमा देवी (40), प्रतिमा देवी (32), प्रतिभा (42), रामलली (50) निवासी खेरवा पुरबावा (मल्लावां) तथा बोलेरो चालक शुभम (28) की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
ये भी पढ़ें : संभल में बवाल, जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भीड़ का पथराव-कार फूंकी, DIG मौके पर, डिप्टी सीएम बोले..