
समरनीत न्यूज, बांदा: बांदा में बसधरी गांव में जल सहेलियों का सम्मान हुआ। जल सहेलियों का सम्मान होने के साथ ही जल संरक्षण विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। बताते हैं कि जल सहेलियों का सम्मान पर्यावरणविद डॉ. संजय सिंह की ‘अविरल निर्मल यमुना यात्रा’ में योगदान के लिए हुआ। बांदा के पैलानी क्षेत्र में महर्षि कृष्ण द्वेपायन वेद व्यास की जन्मस्थली पर यह कार्यक्रम हुआ। जल संरक्षण पर वक्ताओं ने अपने विचार भी रखें।
महर्षि वेदव्यास के चित्र पर माल्यार्पण से शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास और उनकी माता सत्यवती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथियों में डॉ बीडी प्रजापति, पद्मश्री उमाशंकर पांडे, ए़डीएम मदन मोहन वर्मा तथा डॉ शिव प्रकाश सिंह शामिल रहे।

मुख्यवक्ताओं में ये लोग रहे शामिल
मुख्य वक्ता डॉ संजय सिंह, प्रोफेसर रामप्रकाश गुप्ता, प्रधान मंजू सिंह, इंद्रजीत सिंह शिक्षक शामिल रहे। साथ ही नरोत्तम दास, महाराज राघव दास, भरत दास, राम नारायण दास के आशीर्वचन भी सुनने को मिले।

कार्यक्रम में इन जल सहेलियों का हुआ सम्मान..
साथ ही धनंजय सिंह, रामहित कश्यप, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सम्मानित जल सहेलियों में ललितपुर निवाड़ी टीकमगढ़ व झांसी से आईं पुष्पा कुशवाहा, रेखा अहिरवार व लक्ष्मी कुशवाहा शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कु. बीना गुप्ता पूर्व प्रधानाचार्य जीजीआईसी ने की। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक शिव विजय सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: यूपी बुंदेलखंड के कद्दावर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से लिया सन्यास
ये भी पढ़ें: बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी
चित्रकूट में रडार फैक्ट्री लगाएगी BEL-योगी सरकार ने दी 72 हेक्टेअर जमीन
यूपी बुंदेलखंड के कद्दावर पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने राजनीति से लिया सन्यास
बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू
उत्तर प्रदेश घोषित हो सकता है आपदाग्रस्त, सीएम योगी ने कही यह बात..
बांदा में उतरे सेना के 3 हेलीकाॅप्टर, जवानों की अचानक माॅक ड्रिल से लोग हैरान
