Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

पावन पर्व : आज से चैत्र नवरात्रि शुरू, इसबार 9 दिन की नवरात्रि है बेहद खास

Holy festival : Chaitra Navratri starts from today, this time 9 days Navratri is very special

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Chaitra Navratri Kalash Sthapana 2023 आज से शक्ति आराधना और पूजा पाठ का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुका है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हुई है जो अब 30 मार्च तक रहेगी। साथ ही 30 मार्च को श्रीराम नवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि को बेहद पवित्र पर्व के रूप में माना और मनाया जाता है।

इसलिए खास है इस बार का चैत्र नवरात्रि

इन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना होती है। कहा जाता है कि ऐसा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस बार चैत्र नवरात्रि को बेहद ही खास है। इसकी वजह है कि नवरात्रि पूरे 9 दिन की होगी।

ये भी पढ़ें : नुसरत का उलेमा को मुंहतोड़ जवाब, कहा-आराम करें-राजनीति नहीं, क्यों कि यह समय..

22 मार्च से लेकर 30 मार्च तक नवरात्रि है और 31 मार्च को दशमी के दिन पारण हो जाएगा। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार, पूरे नौ दिन की नवरात्रि बेद शुभ मानी जाती है। मां दुर्गा का आगमन इस नवरात्रि पर नौका से हुआ है। यह भी बेहद शुभ संकेत है। हालांकि, मां दुर्गा शेर की सवारी करती हैं, लेकिन नवरात्रि के पावन दिनों में धरती पर आते ही उनकी सवारी बदल जाती है। कहा जाता है कि मां भगवती की सवारी नवरात्रि के प्रारंभ होने वाले दिन पर निर्भर होती है।

ये भी पढ़ें : नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा  

नवरात्र 2023 : अबकी बार नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा