समरनीति न्यूज, लखनऊ : संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे आदेश के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन ने शहर में चौकसी बढ़ाते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की है। मस्जिद के आसपास के अलावा आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखी जा रही है।
विवादित पोस्ट के बाद अधिकारी अलर्ट
गुरुवार को सोशल मीडिया पर जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में ज्यादा से ज्यादा नामाजियों से पहुंचने का आह्वान वाली विवादित पोस्ट के बाद अधिकारी सतर्क हैं। ताकि शांति व्यवस्था न
बिगड़ने पाए। उच्चाधिकारी भी लगातार नजर रखे हुए हैं। बताते चलें कि न्यायालय ने सर्वे का आदेश दिया है। एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी पैदल ही फोर्स के साथ बाजार के रास्ते जामा मस्जिद पहुंचे। वहां तैनात पुलिस अधिकारियों से सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने को कहा।
ये भी पढ़ें : UP: महिला फुटबॉल खिलाड़ियों से बैड टच करने वाले क्रीड़ाधिकारी और कोच के खिलाफ मुकदमा