Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा कृषि विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह को राज्यपाल ने किया वर्चुअल संबोधित

Governor addresses virtual sixth convocation of Banda Agricultural University

समरनीति न्यूज, बांदा : कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छठवें दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसे यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वर्चुअल संबोधित किया। राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि किसान और कृषि वैज्ञानिक जल संकट की चुनौती को स्वीकार करते हुए मिलकर प्रयास करें। कहा कि ऐसी फसलों का चुनाव करें, जिससे अच्छी उपज प्राप्त कर स्वावलंबी बना जा सके। राज्यपाल ने कहा कि जल की समस्या काफी हद तक जटिल है, खासकर बुंदेलखंड के लिए। फिर भी मिलकर प्रयास करने से हर समस्या दूर हो जाती है।

कुलाधिपति ने भी किया संबोधित

दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि डिग्री प्राप्त छात्र देशहित में कृषि के क्षेत्र को आगे बढ़ाएं। सभी छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत करके डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।

Governor addresses virtual sixth convocation of Banda Agricultural University

दीक्षांत समारोह में कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पशुधन एवं कृषि विकास के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। कहा कि इस विश्वविद्यालय से बुंदेलखंड के किसानों का आर्थिक व सामाजिक विकास भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा : राज्य मंत्री बोले, गरीब-अमीर सभी को मील का पत्थर होगी मशरूम खेती 

शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता बताती है कि गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। कुलपति डा. यूएस गौतम ने भी दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इधर, दीक्षांत समारोह में कृषि स्नातक छात्रा कु. निधी चैहान को स्वर्ण पदक, छात्र सोयल कुमार को रजत तथा शैलेंद्र सिंह को कांस्य पदक प्रदान किया गया। उद्यान स्नातक के छात्र रुद्र प्रताप मिश्रा को स्वर्ण, अवनिश राठौर को रजत और राममिलन को कांस्य पदक मिला। कृषि परास्नातक वर्ग में कु. शिखा दुबे को कुलपति स्वर्ण पदक, चंद्रकांत चैबे को रजत पदक और अनुज मिश्रा को कांस्य
पदक प्रदान किया गया। इसी तरह उद्यान वर्ग में मृत्युंजय राय को स्वर्ण, सेतु कुमार को रजत तथा आदर्श तिवारी को कांस्य पदक मिला।

ये भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई : प्रतापगढ़ के ASP और CO सस्पेंड, जहरीली शराब का मामला