

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले के पिपरहरी गांव के तीन बार के पूर्व प्रधान हरिकरन सिंह (46) का आकस्मिक निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। उनका गुजरात में इलाज चल रहा था। 25 अगस्त को उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताते चलें कि हरिकरन बुंदेलखंड केसरी रहे भीखम सिंह गौर के बेटे थे। मंत्री रामकेश निषाद भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

अपने गांव के तीन बार प्रधान रहे। मंगलवार को उनका शव गुजरात से बांदा पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनको अंतिम विदाई दी। दोपहर में उनका पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महादेव सिंह चंदेल, राजेश सिंह लुकतरा, अधिवक्ता ब्रजमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार, राम प्रकाश शिवहरे, ललक सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध दंपती की मलबे में दबकर मौत
चित्रकूट में हादसा, बांदा के रिटायर्ड IFS अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत, बेटा-पौत्र घायल
बांदा की महिला की हरियाणा में संदिग्ध हालात में मौत-हत्या का आरोप
बांदा में दर्दनाक घटना, कच्ची दीवार ढहने से वृद्ध दंपती की मलबे में दबकर मौत
बांदा: हाइवे पर काली थार में पकड़े गए 3 युवक-अवैध पिस्टलें-मैग्जीन बरामद
अफसरशाही! लखनऊ में नायब तहसीलदार ने किसान को मारा थप्पड़-कान से खून बहा, हालत गंभीर
यूपी में 5 IPS अधिकारियों के तबादले, एमके बशाल DG होमगार्ड बने
