
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने ओमेक्स हजरतगंज की 5वीं मंजिल पर एक बड़े हाई प्रोफाइल विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सूत्रों का कहना है कि सेक्स रैकेट के संचालकों में एक डाॅक्टर भी शामिल है। पुलिस ने 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर-527 में छापा मारकर विदेशी सेक्स रैकेट का पूरा खुलासा किया।
उजबेकिस्तान की रहने वाली हैं पकड़ी गईं दोनों युवतियां

उजबेकिस्तान की दो युवतियों को भी पकड़ा है। दोनों बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रही हैं। महिलाओं ने पूछताछ में यह बात मानी है कि वे दोनों उजबेकिस्तान से हैं और उनके पासपोर्ट और वीजा नहीं हैं। दोनों विदेशी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात डॉक्टर विवेक गुप्ता से हुई थी।
डाॅक्टर के लखनऊ में दो जगहों पर चल रहे क्लिनिक
डाॅक्टर ने दोनों युवतियों की प्लास्टिक सर्जरी की और उनके चेहरे काफी हद तक बदल दिए। इससे वह भारतीय नजर आने लगीं। इसके अलावा त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा नाम के युवक ने भी उनकी भारत में अवैध रूप से रहने और गंदे काम में मदद की।

प्लास्टिक सर्जरी से बदल दिए दोनों युवतियों के चेहरे
पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट में आरोपी संचालक डॉ. विवेक का सुल्तानपुर रोड पर अहिमामऊ और गोमतीनगर के पत्रकारपुरम में मिनर्वा क्लीनिक चलते हैं। उसने उज्बेकिस्तानी महिला होलिडा व निलोफर की प्लाॅस्टिक सर्जरी की है। बाद में उनसे देह व्यापार कराने लगा। डाॅक्टर ने ही दोनों को रहने के लिए फ्लैट दिलाया। बताते हैं कि दोनों विदेशी महिलाओं का कहना है कि वह बीते दो साल से लखनऊ में रह रही हैं।

सेक्स रैकेट की लीडर उजबेकिस्तान की लोयोला नाम की महिला
त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के कहने पर डॉक्टर विवेक गुप्ता ने मोटी रकम लेकर उनकी प्लास्टिक सर्जरी की थी। इसके बाद वह विदेशी नहीं नजर आती थीं। खास बात यह है कि इस पूरे सेक्स रैकेट की लीडर उज्बेकिस्तान की महिला लोयोला है।
अर्जुन राणा नाम का एक अन्य व्यक्ति भी इसमें काम में शामिल
पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ उज़्बेकिस्तान सरकार ने लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा है। वहां से भागकर वह लखनऊ में आकर रहने लगी। पुलिस डॉक्टर से पूछताछ कर रही है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना में डॉक्टर विवेक गुप्ता और त्रिजिन राज उर्फ अर्जुन राणा के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट लिखी है।
ये भी पढ़ें: UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..
ये भी पढ़ें: UP : हाई प्रोफाइल सेक्स सैकेट में पाॅलिटेक्निक लेक्चरर समेत 13 लड़कियां- 7 लड़कें गिरफ्तार, स्पा सेंटर की आड़ में..
Birthday Special : बेहद बोल्ड हैं Actress प्रज्ञा जायसवाल, पहचान की नहीं मोहताज