Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

Firing at actress Disha Patni's house in Bareilly

आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर है। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी व उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू के घर पर फायरिंग हुई है। सिविल लाइन स्थित बाॅलीवुड अभिनेत्री के घर फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि फायरिंग को दो बदमाशों ने अंजाम दिया। दोनों फरार हो गए। बाद में गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने फायरिंग पर पोस्ट लिखकर कहा है कि यह फायरिंग संतों के अपमान का बदला है। यह तो बस ट्रैलर है..।

गैंगस्टर ने कहा, संतों के अपमान का लिया बदला, यह सिर्फ ट्रेलर..

गोल्डी बरार ने पोस्ट में लिखा है कि फायरिंग हमने कराई है। लिखा है कि इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया था। हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया। यह भी लिखा है कि ये तो बस ट्रेलर है, अगली बार किसी ने हमारे धर्म के प्रति कोई अभद्रता की बात की, तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे।

अनिरुद्धाचार्य के लिए खुशबू ने किया था अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल

बता दें कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों के शराब पीने और गंदे आचरणों को लेकर बयान दिया गया था। अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन खूशबू पाटनी ने बयान का विरोध किया था। साथ ही अनिरुद्धाचार्य के लिए अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया था। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि इस फायरिंग में गोल्डी बरार गिरोह का हाथ होने की बात कही जा रही है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Lucknow: सरदार लुक में अखिलेश यादव-किसान आंदोलन के पीड़ितों को किया सम्मानित 

Lucknow: सरदार लुक में अखिलेश यादव-किसान आंदोलन के पीड़ितों को किया सम्मानित