Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR

FIR against SHO and 4 constables in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के तिंदवारी थाने में विहिप और बजरंगदल पदाधिकारियों की पिटाई के मामले के तूल पकड़ने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। विहिप-बजरंगदल कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद एसओ और 4 सिपाहियों के खिलाफ FIR हुई है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सीओ से जांच भी कराई। थानाध्यक्ष व आरोपी सिपाहियों को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका था।

प्रदर्शन और बैठकों के बाद एक्शन

मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ प्रांत गौरक्षा प्रमुख प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रांत संयोजक अजीत राज, प्रांत सह-संयोजक अवधेश ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठकें भी हुईं।

FIR against SHO and 4 constables in Banda

यह है थाने में पिटाई का मामला

जानकारी के अनुसार विहिप के बांदा जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी एक नाबालिग लड़की से लवजिहाद जैसे मामले में पैरवी के लिए तिंदवारी थाने गए थे। उनके साथ जिलामंत्री दीपू दीक्षित, जिला संयोजक कल्लू प्रजापति भी थे। बताते हैं कि इसी दौरान एसओ राधाकृष्ण तिवारी से उनकी बहस हो गई। बताते हैं कि एसओ तिवारी और सिपाही फिरोज अंसारी और दीपक दुबे तथा दो अन्य सिपाहियों ने (पढ़ना जारी रखें) 

बांदा : हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को पीटने वाले SHO और दो सिपाही लाइन हाजिर, CO को जांच

मिलकर सबकी पिटाई कर दी। अभद्रता करते हुए लाॅकअप में ले गए। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5-6 बजे के बीच की है। घटनाक्रम की जानकारी होते ही आसपास के जिलों के विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी भी एकजुट हो गए। मंगलवार रात में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। गौरक्षा प्रमुख चंदेल भी मौजूद रहे। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस अधीक्षक ने एसओ और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए सीओ सदर एके सिंह को जांच सौंपी थी।

लवजिहाद मामले में पैरवी की बात

बुधवार को भी प्रदर्शन चलता रहा। मामले में एसओ तिवारी, दोनों सिपाहियों के अलावा दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे लोग लव जिहाद मामले में पैरवी करने गए थे। तिंदवारी क्षेत्र की एक किशोरी का विशेष समुदाय के युवक ने सोमवार को अपहरण कर लिया था। पुलिस ने पन्ना से किशोरी को बरामद किया था। पूरे मामले में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चंद्रिका दीक्षित, पवन सिंह, अशोक कुमार समेत चारों जिलों के जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री मौजूद रहे।

पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..

ये भी पढ़ें : पढ़िए ! बजट2024 पर बांदा के व्यापारियों और नेताओं का क्या है कहना..