Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

अय्याश पति से परेशान पत्नी और प्रेमिका, फिर दोनों ने मिलकर किया काम तमाम-गिरफ्तार

UP: Fed up with debauchery, wife and girlfriend together murdered engineer

समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में पति की अय्याशी से परेशान एक पत्नी ने युवती के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक दिल्ली की एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। बताते हैं कि वह पत्नी के सामने ही प्रेमिका को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता था। अय्याशी करता था। आखिरकार तंग आकर दोनों ने मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची। फिर उसका काम तमाम कर दिया। पहले मूसर मारकर मौत की नींद सुला दिया।

पुलिस को मिला था अधजला शव

फिर रजाई में लपेटकर आग लगा दी। ताकि हत्या को दुर्घटना समझा जाए। पुलिस को इंजीनियर का अधजला शव मिला था। हालांकि, पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस को दूसरी हत्यारोपी महिला की तलाश है। जानकारी के अनुसार, इटावा की वृंदावन कालोनी के रहने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर राघवेंद्र यादव (45) का घर में अधजला शव मिला था।

पुलिस की सतर्कता से खुलासा

थाना सिविल लाइन पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल शुरू की थी। पुलिस को शुरू से ही मामला संदिग्ध लग रहा था। मृतक की पत्नी किरन ने पुलिस को बताया था कि घर में एक युवती रविवार को रुकी थी। पत्नी ने युवती पर हत्या का आरोप भी लगाया था। उधर, रविवार को मृतक के बेटे पुत्र प्रिंस और पत्नी ने अछल्दा की एक युवती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

अश्लील फोटो से करता था ब्लैकमेल

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस की 4 टीमें गठित की थीं। जांच में जो सच्चाई सामने आई उससे पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। जांच में पता चला कि मृतक के अछल्दा में किरायदार युवती से नजदीकी संबंध थे। मृतक ने युवती के अश्लील फोटो बना रखे थे। युवती अब उससे

ये भी पढ़ें: मृत्यु के बाद क्या होता है.., जानने के लिए छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

पीछा छुड़ना चाहती थी। मगर मृतक उसे छोड़ना नहीं चाह रहा था। पत्नी भी यह सब जानती थी। इस वजह से परिवार में कलह भी होती थी। पुलिस पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि उसका पति कई बार उसके सामने ही युवती से संबंध बनाता था। उसे यह सबकुछ बहुत बुरा लगता था। शुक्रवार घटना की रात अछल्दा की वह युवती भी घर रुकी थी।

पहले नशीली चीज से किया बेसुध

पुलिस के अनुसार, दोनों महिलाओं ने राघवेंद्र को मारने की योजना बनाई। फिर पानी में नशीली दवाएं मिलाकर उसे बेसुध किया। पत्नी ने किचन से मूसल लाकर पति के सिर पर मारा। इससे उसकी मौत हो गई। प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया। घटना को आत्महत्या दिखाने

के लिए शव को बेड पर रजाई में लपेटकर माचिस से आग लगा दी। फिर युवती को वहां से भगा दिया। मगर पुलिस ने बड़ी ही समझदारी से खुलासा कर दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा गया है। वहीं फरार दूसरी युवती की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: UP : पत्नी की सुसाइड के 3 घंटे बाद सिपाही पति ने भी लगाई फांसी, यह वजह..