समरनीति न्यूज, लखनऊ : भीषण गर्मी से पूरे प्रदेश का हाल बेहाल है। तपन और गरम हवाएं लोगों को झुलसा रही हैं। एसी-कूल फेल हो रहे हैं। गर्मी इतनी ज्यादा है कि रात का तापमान भी जबरदस्त ढंग से बढ़ा हुआ है। झांसी, बांदा और प्रयागराज में 49 डिग्री तक अधिकतम तापमान पहुंच चुका है। शासन ने दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक खुले में काम पर रोक लगा दी है।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के निर्देश
साथ ही प्रदेश के सभी जिलों के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वार्ड में कूलिंग की व्यवस्थाएं करने और लू संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में रखने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें : UP : नीचे अस्पताल-ऊपर सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 पुरुषों के साथ 5 युवतियां..
दरअसल, मौसम विभाग ने यूपी में अगले सप्ताहभर लू का प्रभाव अधिक होने की चेतावनी दी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी चिकित्साधिकारियों को अलर्ट किया है। प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : UP : महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त