Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव, नामांकन-कई निर्विरोध घोषित

Election of primary teachers union in Banda, nomination on block units-many declared unopposed

समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांदा की समस्त ब्लॉक इकाइयों की नामांकन प्रक्रिया को रविवार को पूरा किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैदान में जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और मंत्री प्रजीत सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रत्येक ब्लॉक से पांच पदों हेतु नामांकन हुए। प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन पर्यवेक्षक घोषित हुए थे।

जसपुरा में राजवीर अध्यक्ष, छोटे बाबू मंत्री

जसपुरा ब्लाक से अध्यक्ष राजवीर सिंह, मंत्री छोटे बाबू प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमोहन साहू, संयुक्त मंत्री रमाकांत दीक्षित तथा कोषाध्यक्ष राजेंद्रपाल को घोषित किया गया। इन पदों पर एक-एक नामांकन भरे गए थे। इसलिए सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया। इसी तरह महुआ ब्लाक से भी एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ। इसलिए सभी निर्विरोध घोषित हुए। अध्यक्ष केपी सिंह, मंत्री राजेश तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार, संयुक्त मंत्री मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अफसर अहमद घोषित हुए।

Election of primary teachers union in Banda, nomination on block units-many declared unopposed

नरैनी में विनय अध्यक्ष और सुनील मंत्री

नरैनी में भी सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित हुए। नरैनी में विनय प्रताप सिंह को अध्यक्ष, सुनील वर्मा मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय उपाध्याय, संयुक्त मंत्री गणेश यादव, कोषाध्यक्ष शिवचंद्र राजपूत घोषित किए गए।

ये भी पढ़ें : बांदा : महिला शिक्षक संघ पदाधिकारियों की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

इसी तरह बिसंडा में अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी, मंत्री संतोष सविता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्यानेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री अभिषेक तोमर, कोषाध्यक्ष रुद्रेश कुमार घोषित हुए। यहां भी सभी पदाधिकारी निर्विरोध घोषित हुए।

Election of primary teachers union in Banda, nomination on block units-many declared unopposed

तिंदवारी में हरवंश अध्यक्ष, इंद्रजीत मंत्री

वहीं तिंदवारी में हरवंश श्रीवास्तव अध्यक्ष, मंत्री इंद्रजीत निषाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबिका मिश्रा, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र पटेल घोषित हुए। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। इसी तरह बड़ोखरखुर्द में अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव, मंत्री राजेश द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत सिंह परिहार, संयुक्त मंत्री कौशल किशोर, कोषाध्यक्ष निहाल खान घोषित हुए।

कमासिन में आशुतोष अध्यक्ष, अमित मंत्री

वहीं कमासिन ब्लाक में अध्यक्ष आशुतोष गौतम, मंत्री अमित विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामराज यादव, संयुक्त मंत्री पंकज वर्मा, कोषाध्यक्ष अवधेश प्रजापति घोषित हुए। सभी निर्विरोध घोषित हुए।

बबेरू में अजय अध्यक्ष, शिवरतन मंत्री

बबेरू में अजय गुप्ता अध्यक्ष, मंत्री शिवरतन प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, संयुक्त मंत्री बोधराज यादव, कोषाध्यक्ष अशोक श्रीवास घोषित हुए। यहां भी एक-एक नामांकन प्राप्त हुए थे।

ये भी पढ़ें : UP : 5 शिक्षक सस्पेंड-BSA के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, वाट्सएप ग्रुप में लिखे थे खराब मैसेज

बताते हैं कि जिन पदों पर एक से अधिक नामांकन प्राप्त हुए हैं, वहां इनकी जांच 14 नवंबर को होगी। 15 नवंबर को वैध मतपत्रों का प्रकाशन होगा। निर्वाचन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, संयुक्त मंत्री जय दीक्षित, कोषाध्यक्ष रामसुफल कश्यप चुनाव प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।