Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

UP : लापता महिला का शव मिला-हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

Deadbody of missing woman found-murder allegation in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र में एक लापता महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का अपने पति व ससुरालियों से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। कोर्ट में पेशी से लौटकर महिला घर लौट रही थी। तभी रास्ते से लापता हो गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले को हल्के में लिया।

बबेरू के आहार बंधा से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार,  रात में पुलिस तलाश में जुट जाती तो शायद घटना टल जाती। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में आहार बंधा के पास सुमन (35) पत्नी रामबाबू निवासी कैरी (बिसंडा) का आज शाम शव बरामद हुआ। सूचना पर सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लड़की के पिता राजा भाईया निवासी

ये भी पढ़ें : Banda : तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से महिला की मौत

आहार का कहना है कि उनकी बेटी की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। सुमन काफी समय से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर मायके में पिता के पास रहती थीं। न्यायालय में 6 माह से मुकदमा चल रहा है। 17 अक्टूबर को पेशी थी। देर रात तक

घर नहीं पहुंची। मोबाइल स्विच आफ गया। तलाश करने पर कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस को विवाहिता के पिता ने बेटी की गुमशुदगी की तहरीर भी दी। कहा कि आशंका भी जाहिर की। लेकिन पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि बेटी के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं।

ये भी पढ़ें : Banda : भांजे के बर्थ-डे में गए मामा का शव मिला, हत्या की आशंका