Tuesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में छेड़खानी के आरोपी युवक का शव लटकता मिला-छानबीन में जुटी पुलिस

Body of molester found hanging in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोपी युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद युवक घबरा गया होगा। इसी के चलते उसने सुसाइड की होगी। हालांकि, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, मृतक के परिजनों ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, मर्का थाना क्षेत्र के औगासी गांव के कैलाश का बेटा 21 वर्षीय रमाकांत बीती शाम घर से निकला था।

परिजनों का पड़ोसी पर आरोप, पुलिस ने सुसाइड बताया

इसके बाद आज सोमवार सुबह घर से लगभग डेढ़ किमी दूर एक खेत में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। युवक की मां कमलेशा बेटे को तलाश करती वहां पहुंचीं। वहां शव देखकर चीख पड़ीं। बाद में परिवार के बाकी लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की मां और बहन का कहना है कि युवक बाहर रहकर काम करता था। दीवाली पर घर आया था।

पड़ोसी ने लिखाई थी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ की रिपोर्ट

पड़ोसी ने नाबालिग बहन से छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद से युवक घबराया हुआ था। युवक की बहन ने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाया है। उधर, थाना प्रभारी मर्का मिथलेश सिंह का कहना कि पड़ोसी युवक ने 30 अक्टूबर को रमाकांत के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखाया था। संभवत: इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली है। फिर भी हर बात को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में महिला को गोली लगी-मायके में घटना, पुलिस ने कही यह बात.. 

बांदा में महिला को गोली लगी-मायके में घटना, पुलिस ने कही यह बात..

बांदा में DM से मिले कांग्रेसी, किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जोर का झटका: बांदा में 14 लाख लेकर फरार हुआ विद्युत कर्मी, बिजली बिल की थी रकम-विभाग में हड़कंप

बांदा में हत्या: चचेरे भाइयों ने युवक की फावड़ा मारकर ली जान

जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

बांदा बिजलीखेड़ा में युवक लगाई फांसी-महिला ने खाया जहर, परिवारों में कोहराम