

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी ने स्कूलों के विलय के विरोध में आज गुरुवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। फिर जुलूस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला को सौंपा।
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब, असहाय बच्चों के शिक्षा के अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राइमरी स्कूल खोले थे। मौजूदा सरकार इन स्कूलों को बंद करने का षड़यंत्र रच रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा में अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया रक्तदान

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र कोरी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, मो. इदरीश, सत्यप्रकाश द्विवेदी, पवन देवी कोरी, बीलाल भाई, कालीचरण निगम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस आदित्य सिंह, संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Doctor Day : बांदा IMA ने मनाया डाॅक्टर्स डे, वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान
नेक काम: बांदा कपड़ा व्यापार मंडल ने मुक्तिधाम को दिए दो फ्रीजर
Doctor Day : बांदा IMA ने मनाया डाॅक्टर्स डे, वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान
Banda: कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, घर से निकले थे चित्रकूट के लिए..
बांदा DM ने स्वास्थ्य विभाग और स्कूली बच्चों की जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
बांदा में छात्रा समेत दो लड़कियों को सांप ने काटा-दोनों की मौत
