Tuesday, October 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन

Congressmen in Banda celebrated birth anniversary of Mahatma Gandhi and Shastriji

समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास से मनाई। स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने महात्मा गांधी, शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसुरिया पासी को भी किया याद

साथ ही प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि “सत्य और अहिंसा का दूसरा नाम महात्मा गांधी है।

Congressmen in Banda celebrated birth anniversary of Mahatma Gandhi and Shastriji

गांधी जी ने देश की आजादी के लिए अहिंसा के मार्ग पर चलकर राह दिखाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने हमेशा सेना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के लिए उदारवादी नीति अपनाकर ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया।

ये भी पढ़ें: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी जेल से रिहा, आजम खान के बाद दूसरे पूर्व सपा विधायक की जमानत

यह नारा आज भी  देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश, प्रद्युम्न दुबे लालू, शहर अध्यक्ष अफसाना शाह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, शिवबली सिंह, पवन देवी कोरी, गजेंद्र सिंह पटेल, सत्य प्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा: कन्याभोज कार्यक्रम का आयोजन-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि.. 

बांदा: मंत्री के क्षेत्र में भी खाद संकट-कांग्रेसियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बांदा क्रिकेट को नई ऊंचाइयां देने की तैयारी-दिग्गजों ने की चर्चा-परिचर्चा

बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई

बांदा में शिक्षकों का काले कपड़ों में बड़ा प्रदर्शन-प्रधानमंत्री को ज्ञापन

Banda: अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली एड्स जागरूकता रैली

बांदा में प्राइमरी शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन-उठाईं मांगें