Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर फूंका प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री का पुतला

कानपुर में पुतला फूंकते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता।

समरनीति न्यूज, कानपुरः गुजरात में उत्तर भारतीयों खासकर यूपी-बिहार के लोगों से हिंसा के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी व गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का दोमुहा पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पुतला दहन से पहले अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर तिलक हाल से कोतवाली चौराहे तक जुलूस निकाला। ़

गुजरात में हिंसा के विरोध में उतरे कांग्रेसियों ने जमकर की नारेबाजी 

इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कोतवाली चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के सीएम का पुतला फूंका। अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस गुजरात ने देश को महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महापुरुष दिए।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में जहरीली गैस की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत, 3 गंभीर

उसी गुजरात में भाजपा के गुंडे अब प्रांत और भाषा के नाम पर निर्दोष लोगों के साथ हिंसा कर रहे हैं। कहा कि 1 लाख से ज्यादा उत्तर भारतीय गुजरात से पलायन कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री रुपाणी चुप्पी साधे हुए हैं।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे कांग्रेस कार्यकर्ता 

इस मौके पर प्रमुख रूप से भूधर नारायन मिश्रा, शंकर दत्त मिश्रा, निजामुद्दीन खां, कमल जायसवाल, अशोक धानविक, राजकुमार यादव, नौशाद आलम, ग्रीनबाबू सोनकर, संदीप शुक्ला, केके तिवारी, सैमुअल सिंह, अजय विग, विजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैरजमानती वारंट

विजय नारायन शुक्ला, मोहित मिश्रा, मोहित मिश्रा, किरन गुप्ता, कृपेश त्रिपाठी, गुलाब सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंद्रमणि मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, लल्लन अवस्थी, अरुणेश निगम, संजय शाह, संतोष पाठक, विमल तिवारी, गुड्डे मंसूरी, राजेंद्र बाल्मीकि, राजू कश्यप, सुरेश गुप्ता, शंकर लाल, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।