Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

कांग्रेस नेता पर पत्नी के गंभीर आरोप, रोज गैरमर्दों को घर लाता और..

शिकायत करने मां के साथ पहुंची पीड़िता।

समरनीति न्यूज, गाजियाबादः राजनीति में इंसान किस हद तक गिर जाता है इसका कोई पैमाना नहीं है। ऐसा ही एक मामला प्रदेश की राजनीति में सामने आया है। एक कांग्रेस नेता की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि उसका पति कांग्रेस नेता है। वह ऊंचा पद पाने के लिए रोज गैर मर्दों को घर लाता है और उसे उनके साथ सोने के लिए मजबूर करता है। विरोध करने पर पति उसे बुरी तरह से प्रताड़ित करता है। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मां के साथ पुलिस थाने पहुंची पीड़िता ने जान को खतरा बताया

बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य शान मोहम्मद की पत्नी ने उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिल्ली से सटे लोनी में रहने वाले इस कांग्रेस नेता की पत्नी के आरोप काफी संगीन हैं।

पत्नी के गंभीर आरोपों से बढ़ सकती हैं कांग्रेस नेता की मुश्किलें 

उसका आरोप है कि पार्टी में आगे बढ़ने के लिए उनका पति शान उनको दूसरे बड़े नेताओं के साथ हमबिस्तर होने को मजबूर करता था। जब वह इससे इंकार करती थी तो बुरी तरह से मारता-पीटता है। इतना ही नहीं करंट तक लगाता है। आरोप है कि बीते चार साल से इस दरिंदगी का शिकार हो रही है।

महिला ने मीडियाकर्मियों के सामने इस घिनौनी घटना का खुलासा किया है। उसने बताया है कि कैसे उसका पति शान मोहम्मद, पार्टी में ऊंचा पद पाने को उसका इस्तेमाल कर रहा है। वह पिछले कई साल से इस यातना को बर्दाश्त कर रही थी।

ये भी पढ़ेंः  दो से मोहब्बत, तीसरे से शादी की तैयारी में रच डाला हत्याकांड, गिरफ्तार

महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन नए-नए लोगों को घर ले आता है और फिर जबरदस्ती नाजायज संबंध बनाने को कहता था। पीड़िता पत्नी का कहना है कि बीते चार साल से वह इस ज्यादती को सह रही है। तंग आकर विवाहिता ने आखिरकार नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाने की ठान ली।

ये भी पढ़ेंः हमीरपुर के डीएम-एसपी दोनों नपे, कंस वध मेले में बवाल पर सीएम नाराज

पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पीड़िता पुलिस से सुरक्षा मांग रही है। उसका कहना है कि केस दर्ज कराने के बाद उसे पति से जान का खतरा है।

ये भी पढ़ेंः  बड़ी खबरः बांदा में शुक्रवार देर रात टाइल्स शोरूम के मालिक का अपहरण

दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उचित कार्रवाई की जा रही है। उधर, कांग्रेस नेता का पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन कोई संपर्क नहीं हो सका है।