Friday, January 9सही समय पर सच्ची खबर...

बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक

congratulations-banda-government-bans-auction-of-rifleclub-maidan
बांदा का राइफल क्लब मैदान।

समरनीति न्यूज, बांदा: सभी बांदा वासियों के लिए एक ‘अच्छी खबर’ है। खबर यह है कि खेल प्रेमियों की जान, जिले की पहचान ‘राइफल क्लब मैदान’ की नीलामी अब नहीं होगी। बांदा विकास प्राधिकरण के गैरजिम्मेदाराना कदम पर शासन ने रोक लगा दी है। यह संभव हुआ है बांदा की आम जनता, खिलाड़ियों और समाजसेवियों तथा राजनीतिक दलों के संयुक्त रूप से आवाज बुलंद करने से।

नीलाम होने से बचा राइफल क्लब मैदान

राइफल क्लब को नीलाम करने पर उतारू बीडीए के इस मनमाने कार्य के खिलाफ आम जनता विरोध में उतर आई। यही वजह थी कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी मामले में सक्रिय होना पड़ा।

जनप्रतिनिधियों ने भी दिया लोगों का साथ

सपा के बबेरू विधायक विशंभर यादव ने विधानमंडल में इसे लेकरआवाज उठाई। बीजेपी के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शासन को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से आंदोलन का पत्र जारी हुआ।

Banda All parties united to save Rifle Club ground
राइफल क्लब मैदान, बांदा।

विधानमंडल में मामला गूंजा। यह सबकुछ बिना जनता की एकजुटता के संभव नहीं था। बताते हैं मुख्यमंत्री के आदेशों पर शासन ने नीलामी पर रोक लगा दी है।

ऐतिहासिक उपलब्धि वाला यह मैदान..

सदर विधायक ने भी नीलामी पर रोक लगाए जाने की जानकारी अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

ये भी पढ़ें: बांदा: राइफल क्लब मैदान बचाने को सभी दल एक, कांग्रेस के बाद सपा का ज्ञापन, विधायक का पत्र..

हाॅकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ी इसी खेल मैदान पर हुनर दिखा चुके हैं। अब लोगों को उम्मीद है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को राइफल क्लब मैदान का रखरखाव दुरुस्त कराना चाहिए। ताकि दोबारा नीलामी के बारे में कोई सोच न पाए।

ये भी पढ़ें: बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा

बांदा: राइफल क्लब मैदान बचाने को सभी दल एक, कांग्रेस के बाद सपा का ज्ञापन, विधायक का पत्र..