Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा..

कानपुर: 3 बच्चों की मां, युवती से संबंध बनाकर घर से निकली, पुलिस ने पकड़ा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के महाराजपुर में 3 बच्चों की मां इंस्टाग्राम पर दूसरी युवती से दोस्ती हो गई। इसके बाद शादीशुदा महिला बच्चों को छोड़कर घर से भाग गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच करते हुए दोनों महिलाओं को कानपुर के ही पनकी से पकड़ लिया। साथ में एक युवक को भी पकड़ा है। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती जानकारी के अनुसार, 32 साल की एक महिला दूसरी युवती (30) के साथ कानपुर के पनकी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों को हिरासत में लिया। उनके साथ सरसौल निवासी युवक को भी हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ हो रही है। बताया जाता है कि विवाहित महिला अपने घर जाने को तैयार नहीं है। कानपुर पुलिस ने पकड़ा, जिद पर अड़ीं पुलिस का कहना है कि दोनों महिला...
अखिलेश यादव ने 7 नए जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित

अखिलेश यादव ने 7 नए जिलाध्यक्षों के नाम किए घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेख यादव ने यूपी में समाजवादी पार्टी के सात नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। इसे लेकर सपा अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। बांदा के जिलाध्यक्ष बने उमेश नए जिलाध्यक्षों में बांदा से उमेश यादव, बलिया का जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य, अयोध्या का जिलाध्यक्ष जय सिंह, पीलीभीत का जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार को बनाया गया है। ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर का जिलाध्यक्ष इंदर और उन्नाव का जिलाध्य़क्ष जयचंद्र विमल को बनाया गया है। अशोक यादव को मिर्जापुर का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट- https://samarneetinews.com/up-5-pcs-officers-transfer/  ...
यूपी में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

यूपी में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें पूरी सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने बुधवार को पांच पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची के अनुसार प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वाराणसी की अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय को फिरोजाबाद का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची- ये भी पढ़ें: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण  ये भी पढ़ें: लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार https://samarneetinews.com/yogi-cabinet-decisions-reservation-agniveers/ https://samarneetinews.com/lucknow-man-drags-woman-car-bonnet/ https://samarneetinews.com/bijnor-muslim-youth-tattoo-next-pm-yogi-ji/  ...
लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: युवती को कार के बोनट पर घसीटकर ले गया युवक-आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास बुधवार सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवती कार के आगे खड़ी हो गई तो युवक चालक कार के बोनट पर उसे घसीटता हुआ ले गया। हालांकि, कुछ दूरी पर जाकर कार रोकी तो युवती उतरकर किनारे हुई। युवती ने बाद में पुलिस को बताया कि उसके परिचित युवक ने उसे कार से टक्कर मारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने कही प्रेम संबंध की बात जानकारी के अनुसार, युवती का कहना है कि वह शहनवाज अली नामक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। बुधवार सुबह वह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची। वहां शहनवाज अपने दोस्त दानिश और दो अन्य युवतियों के साथ कार से पहुंचा। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट के वो 5 बड़े फैसले, जो आपको जानने चाहिए..पढ़ें युवती का कहना है कि उसने अन्य युवतियों से संबंध...
योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण

योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों को सस्ता लोन-अग्निवीरों को आरक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक 23 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इन फैसलों में परिषदीय स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने, किसानों को सस्ता ऋण व पूर्व अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में आरक्षण देने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। यह जानकारी वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेसवार्ता में दी। बिंदुवार पढ़ें यूपी कैबिनेट के खास फैसले 15.172 किलोमीटर लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 1,008.67 करोड़ मंजूर। परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी। विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसानों को 6% ब्याज की दर से 6 लाख तक का सस्ता ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। पूर्व अग्निवीरों को प्रवर्तन सिपाही (परिवहन) और कारागार विभाग में ...
झांसी में मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन, शोक की लहर

झांसी में मेजर ध्यानचंद के बेटे राजकुमार सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, झांसी: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार सिंह (81) का निधन हो गया। झांसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि राजकुमार सिंह लंबे समय से अर्थराइटिस से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से पूरे खेल जगत में शोक की लहर है। कई देशों के खिलाफ खेल चुके थे राजकुमार सिंह बता दें कि राजकुमार सिंह भी हॉकी के शानदार खिलाड़ी रहे हैं। उनके भाई और पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राजकुमार सिंह ने भारत की ओर से जर्मनी, फ्रांस समेत कई देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। ये भी पढ़ें: नहीं रहे देश को 3 स्वर्ण दिलाने वाले महान हाॅकी खिलाड़ी बलवीर सिंह दोसांझ राजकुमार सिंह रेलवे में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत रहे। शनिवार को उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय...
बसपा में भूचाल! मायावती बोलीं-मेरे खिलाफ चल रहे षडयंत्र 

बसपा में भूचाल! मायावती बोलीं-मेरे खिलाफ चल रहे षडयंत्र 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर है। मायावती के बयान से बसपा में भूचाल आ गया है। दरअसल, बसपा मुखिया मायावती ने कार्यकर्ताओं से ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा है, जो उनकी सेहत को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। कहा- 'ससुर के दिमाग से चल रहा आकाश आनंद' बसपा मुखिया मायावती ने रविवार को बयान जारी किया है। मायावती ने कहा है कि बीते एक-दो दिन से पार्टी के लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है कि 'मैं काफी बीमार हूं।' इसीलिए सीधे मीडिया में न आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हूं। ये भी पढ़ें: यूपी: बागी हुए बीजेपी के पूर्व मंत्री, स्कूलों को बंद करने का खुलेआम विरोध अपने बयान में बसपा सुप्रीमो ने खुलासा करते हुए कहा कि मेरे निवास स्थान पर पार्टी इंचार्ज आलोक कुमार के पास बीती रात आकाश आनंद का फोन आया था। उन्होंने पूछा कि क्या बहनजी बीमार हैं। बाद ...
यूपी: बागी हुए बीजेपी के पूर्व मंत्री, स्कूलों को बंद करने का खुलेआम विरोध

यूपी: बागी हुए बीजेपी के पूर्व मंत्री, स्कूलों को बंद करने का खुलेआम विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बीजेपी के दलित चेहरे और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर बागी होते दिख रहे हैं। पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर रविवार को अपनी ही पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गए। उन्होंने अपने संगठन पारख महासंघ के बैनर तले राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आत्मसम्मान रैली का आयोजन किया। इस रैली में पूर्व मंत्री ने सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का खुलकर विरोध किया। पूर्व मंत्री ने की आत्मसम्मान रैली बीजेपी के पूर्व सांसद कौशल किशोर ने कहा कि पूरे देश में लगभग 90 हजार सरकारी स्कूलों को बंद किया जा चुका है। यह लोगों के आत्मसम्मान पर सीधा हमला है। ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी कहा कि नौकरी में आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों का शोषण जारी है। पारख महासंघ इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। बीजेपी के पूर्व मंत्र...
यूपी में दो DM समेत 5 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें तबादला सूची

यूपी में दो DM समेत 5 IAS अधिकारियों के तबादले, पढ़ें तबादला सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जालौन और बहराइच में नए जिलाधिकारी भेजे गए हैं। वहीं तीन अन्य आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। विशेष सचिव समीर बने DM जालौन तबादला सूची के अनुसार, जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को बहराइच का नया डीएम बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव (यूपी डेस्को) समीर को जालौन का डीएम नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।माना जा रहा है अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची ...
कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड

कानपुर: बहू निकली करोड़पति कारोबारी ससुर की हत्या की मास्टरमाइंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर के करोड़पति दवा व्यापारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या कराने वाली उनकी बहू शालू ही निकली। पुलिस ने जांच में खुलासा करते हुए बहू को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कानपुर के इंदिरानगर स्थित रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने बुजुर्ग करोड़पति कारोबारी पर एक-दो नहीं, बल्कि 26 से ज्यादा प्रहार किए थे। शहर के बड़े दवा कारोबारी थे विनीत मिनोचा विनीत की गिनती कानपुर के पांच बड़े दवा कारोबारियों में होती थी। दवा व्यापारी के परिवार में उनका बेटा सुब्रत, बहू शालू और 6 साल का पोता श्रीजय हैं। बताते हैं कि पत्नी पुनीता गाजियाबाद में विवाह परामर्शदाता के रूप में काम करती हैं। हत्या के समय दवा कारोबारी अपने फ्लैट में अकेले ही थे। पुल...