Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: CM Yogi और डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

सरदार पटेल की 150वीं जयंती: CM Yogi और डिप्टी सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इसी तरह पूरे प्रदेश में सरदार पटेल की जयंती बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। दरअसल, इस अवसर पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित सरदार पटेल पार्क में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया। साथ ही देश को एकता के सूत्र में बांधा। मुख्यमंत्री ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: ‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला https://sa...
‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला

‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूपी और केंद्र सरकार पर बड़ा तंज कसा। गाजीपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री 'नीतीश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे हैं', वे (भाजपा) चेहरों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि अब बिहार बदलाव मांग रहा है और तरक्की चाहता है। सपा मुखिया ने ट्रंप का भी लिया नाम अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहता था। मगर भाजपा ने उन्हें चुनावी दूल्हा बना दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आज अमेरिका भी मोदी सरकार को आईना दिखा रहा है। ये भी पढ़ें: UP: ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ BJP पूर्व विधायक के बयान पर भड़की मायावती, कार्रवाई की मांग वहां का राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री को किलर कह रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति से देश...
लखनऊ में दो लाख रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार-गैंगरेप मामले में..

लखनऊ में दो लाख रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार-गैंगरेप मामले में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एंटी करप्शन टीम ने निशातगंज चौकी प्रभारी धनंजय सिंह को दो लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताते हैं कि चौकी इंचार्ज ने गैंगरेप के मामले में आरोपी कोचिंग संचालक का नाम हटाने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। गैंगरेप के मामले में नाम हटाने के लिए मांगे थे 2 लाख रुपए राजधानी लखनऊ में हुई इस गिरफ्तारी से महकमे में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि निशातगंज चौकी राजधानी के महत्वपूर्ण महानगर थाने के अंतर्गत आती है। कोचिंग संचालक गैंगरेप का आरोपी है। बताते हैं कि आरोपी ने शिकायत की थी कि चौकी इंचार्ज ने नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की। ये भी पढ़ें: यूपी में 46 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, चित्रकूट-रामपुर-सीतापुर समेत 10 DM बदले-कई आयुक्त-CDO भी..  https://samarneetinews.com/up-46-ias-officers-transferred-with...
यूपी में 46 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, चित्रकूट-रामपुर-सीतापुर समेत 10 DM बदले-कई आयुक्त-CDO भी..

यूपी में 46 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, चित्रकूट-रामपुर-सीतापुर समेत 10 DM बदले-कई आयुक्त-CDO भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात प्रदेश में IAS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले किए हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। रामपुर, सीतापुर, चित्रकूट, बस्ती समेत 10 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। IAS कृतिका ज्योत्सना बनीं बस्ती डीएम जानकारी के अनुसार, आईएएस कृतिका ज्योत्सना को बस्ती का नया डीएम बना दिया गया है। वाराणसी के सीडीओ हिमांशु नागपाल को वाराणसी का ही नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को अब कुशीनगर का सीडीओ बनाया गया है। DM सीतापुर बने IAS राजा गणपति मिर्जापुर के आयुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन के पद पर नियुक्त किया गया है। सीतापुर के जिलाधिकारी अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी विभाग बनाया गया है। सिद्धार्थ नगर के डीएम राजा गणपति आर को जिलाधिकारी सीतापुर बना दिया गया है। रामपुर डीएम बने IAS अजय द्वि...
UP: ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ BJP पूर्व विधायक के बयान पर भड़की मायावती, कार्रवाई की मांग

UP: ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ BJP पूर्व विधायक के बयान पर भड़की मायावती, कार्रवाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाजपा के पूर्व विधायक के ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ वाले बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी बयान की निंदा करते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने इस बयान को संकीर्ण और घृणित बताया है। डोमरियागंज के पूर्व विधायक ने दिया था बयान बताते चलें कि सिद्धार्थनगर के डोमरियागंज सीट से पूर्व बीजेपी विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने 16 अक्टूबर को विवादित बयान दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्षेत्र की दो हिंदू लड़कियों को भगा ले जाने से जुड़ा मामला दरअसल, पूर्व विधायक ने यह बयान क्षेत्र की दो हिंदू लड़कियों को दूसरे समुदाय के लड़कों के बहला-फुसलाकर भगा ले जाने पर दिया था। यह बयान काफी चर्चा में है। लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बसपा सुप्रीमो ने 'एक्स' हैंडल (X) पर लिखी ...
सीएम योगी बोले-सिख गुरुओं का सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय

सीएम योगी बोले-सिख गुरुओं का सनातन परंपरा में योगदान अविस्मरणीय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सनातन परंपरा में सिख गुरुओं का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। सिख गुरुओं का योगदान सनातन परंपरा में अविस्मरणीय एवं सराहनीय है। मुख्यमंत्री योगी आज गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। लखनऊ में कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, 'गुरवाणी में लिखा है कि जहां भी गुरु महाराज के पावन चरण पड़ते हैं, वह स्थान राम राज्य के समान पवित्र-पावन हो जाता है। सीएम योगी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि गुरु चरण यात्रा के दौरान हमें गुरु महाराज और गुरु साहिबान के पावन चरणों के दर्शन का सौभाग्य मिला। ये भी पढ़ें: यूपी: अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा   उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का हृदय से आभार व्य...
Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Lucknow: यूपी में अभी कुछ दिन बारिश का बना रहेगा मौसम-दिन का पारा और लुढ़केगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बेमौसम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश होगी। इतना ही नहीं 27 से 31 अक्तूबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट.. लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 27 अक्तूबर को हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल में बारिश की संभावना है। 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4-5 दिन बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। इतना ही नहीं बा...
BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..

BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और शाह-नड्डा से मुलाकात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकातों से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गरम हैं। शनिवार को सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। रविवार को मुख्यमंत्री की गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। यूपी से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चर्चा है कि इन नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत चली। इसी के बाद दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक राजनीतिक गलियारों में अटकलें एकाएक तेज हो गईं। दरअसल, मुलाकातों को उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव और मंत्रिमंडल में विस्तार-फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो इन्हीं मुद्दों को लेकर चर्चाएं भी हुई हैं। बिहार चुनाव के बाद फैसला लेग...
Lucknow: 69000 शिक्षक भर्ती-बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Lucknow: 69000 शिक्षक भर्ती-बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। आज रविवार को इन अभ्यर्थियों ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। सुरक्षा कर्मियों ने रोका। सभी अभ्यर्थियों ने बसपा सुप्रीमो मायावती से मिलवाने की मांग उठाई। बसपा सुप्रीमो से मिलने की जिद्द पर अड़े.. दरअसल, अभ्यर्थियों का कहना है कि हाल ही में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी लखनऊ की रैली में सरकार की प्रशंसा की थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि वह सरकार से बात कर इस मामले की मजबूत पैरवी कराएं। ये भी पढ़ें: गाजियाबाद: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कहा, अस्पताल सामाजिक जिम्मेदारियों को भी दें प्राथमिकता सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों से ज्ञापन लेकर उन्हें मायावती तक मां...
यूपी: पुलिस की गाड़ी ट्रक में घुसी, दो की मौत-पांच लोग गंभीर रूप से घायल

यूपी: पुलिस की गाड़ी ट्रक में घुसी, दो की मौत-पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। पुलिस की कार जयपुर हाइवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। कार सवार एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, आगरा के थाना निबोहरा में एक गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। राजस्थान से दबिश देकर लौट रही थी पुलिस उसी मामले में थाना पुलिस की एक टीम सूरतगढ़, राजस्थान में दबिश देने गई थी। आज सुबह लगभग 5 बजे पुलिस टीम वापस लौट रही थी। तभी फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जयपुर हाइवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में कार जाकर घुस गई। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। हेड कांस्टेबल और चालक की मौके पर मौत लोगों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही किसी तरह गाड़ी से घायलों को निकालने का प्रयास किया। निबोहरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह व...