Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

यूपी: रिश्वत के आरोप में BSA निलंबित-सवा 2 करोड़ का मामला

यूपी: रिश्वत के आरोप में BSA निलंबित-सवा 2 करोड़ का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फर्नीचर आपूर्ति करने वाली फर्म से गोंडा के बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने सवा दो करोड़ की रिश्वत मांगी। इसके बाद 30 लाख रुपए एडवांस रिश्वत लेने के भी आरोप हैं। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन ने गोंडा बीएसए अतुल तिवारी को निलंबित कर दिया है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। लखनऊ से संबद्ध-विभागीय जांच शुरू सस्पेंड होने के बाद बीएसए को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल से संबद्ध किया गया है। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। बीएसए अतुल तिवारी के निलंबन की खबर जैसे ही जिले में पहुंची। इसके बाद विभाग में सन्नाटा पसर गया। बीते तीन महीने के भीतर बीएसए पर दो मुकदमें हो चुके हैं। एक में घूसखोरी का आरोप है। वहीं दूसरे में नियुक्ति में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। कोतवाली पुलिस घूसखोरी के आरोपों की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: लखनऊ में दो लाख रिश्वत ...
फिर बंपर वोटिंग की ओर बिहार, दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान

फिर बंपर वोटिंग की ओर बिहार, दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की शुरुआत और भी अच्छी हुई है। सुबह 9 बजे तक दूसरे चरण में 14.55% मतदान हुआ है। मतदाताओं का उत्साह काफी अच्छा है। बिहार में सुबह 11 बजे तक 31.38% मतदान हो चुका है। बताते चलें कि दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। 14 नवंबर को इन चुनावों के परिणाम आने वाले हैं। पहले चरण में हुआ था 65.8% मतदान बिहार में पहले चरण में 65.8% मतदान हुआ था। यह पहले चरण में सुबह 9 बजे तक हुई 13% मतदान से भी अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। बताते चलें पहले चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक 13% वोटिंग हुई थी। शाम होते-होते पहले चरण में 65% से ज्यादा मतदान ऐतिहासिक रिकार्ड बना गया था। आज दूसरे चरण के मतदान पर सभी राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी हैं। ये भी पढ़ें: BJP: बिहार चुनाव से निकलेगी यूपी की राह, मुख्यमंत्री की पीएम मोदी और श...
दिल्ली ब्लास्ट: यूपी में हाई अलर्ट-CM Yogi ने डीजीपी से की बात, पूरे प्रदेश में चेकिंग..

दिल्ली ब्लास्ट: यूपी में हाई अलर्ट-CM Yogi ने डीजीपी से की बात, पूरे प्रदेश में चेकिंग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: दिल्ली में सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से बातचीत की। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश में सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट कर दिया गया। पूरे प्रदेश में सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है। अयोध्या और संभल में भी सतर्कता और सुरक्षा बढ़ी इसके साथ ही सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को फील्ड में मौजूद रहने को कहा है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में चेकिंग और पेट्रोलिंग के भी निर्देश दिए हैं। अयोध्या और संभल में खास अलर्ट किया गया है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: दिल्ली में लाल किले के पास धमाका-10 लोगों की मौत-24 घायल  https://samarneet...
यूपी: पाला बदलते नजर आ रहे योगी के मंत्री राजभर-‘बिहार में सत्ता से बाहर हो जाएगी एनडीए’

यूपी: पाला बदलते नजर आ रहे योगी के मंत्री राजभर-‘बिहार में सत्ता से बाहर हो जाएगी एनडीए’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ ब्यूरो: योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बिहार विधानसभा चुनाव-2025 पर बड़ा बयान दिया है। मंत्री राजभर ने कहा है कि अबकी बार एनडीए बिहार की सत्ता से बाहर हो जाएगी। कुशीनगर में पंचायती राज मंत्री राजभर ने पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत में कहा कि जब भी बिहार में ज्यादा वोटिंग होती है तो आरजेडी ही जीतती है। बोले-10 दिन बिहार में रहा- वहां की महिलाओं ने कहा.. कहा कि वह 10 दिन लगभग बिहार में रहे। वहां की महिलाओं से बात की। वहां की महिलाओं का कहना है कि सरकार हमारा ही पैसा हमें दे रही है। कोई एहसान नहीं कर रही है। ये भी पढ़ें: ‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला यूपी में भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रहे राजभर ने कहा कि बिहार में राजद की सरकार बनेगी और एनडीए सत्ता से बाहर हो जाएगा। राजभर ने दावा किया है क...
UP: सरकार का बड़ा एक्शन, चार अधिकारी बर्खास्त-तीन की पेंशन कटेगी, पढ़ें पूरी खबर..

UP: सरकार का बड़ा एक्शन, चार अधिकारी बर्खास्त-तीन की पेंशन कटेगी, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस पाॅलिसी के तहत यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोप में चार जिला समाज कल्याण अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। लोक सेवा आयोग ने भी बर्खास्तगी को मंजूरी दे दी है। वहीं आरोपी तीन अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब उनकी पेंशन से सरकारी रकम की कटौती होगी। मंत्री ने दिए FIR कराने के आदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सभी मामलों में एफआईआर कराने के भी आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की निगरानी में इन सभी अधिकारियों के खिलाफ जांच हुई थी। इसमें सभी दोषी पाए गए। इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई बर्खास्त होने वाले अधिकारियों में श्रावस्ती की तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, मथुरा के तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी ...
यूपी में 23 ASP के तबादले, यहां पढ़िए पूरी तबादला सूची

यूपी में 23 ASP के तबादले, यहां पढ़िए पूरी तबादला सूची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में रविवार को पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले हुए। डीजीपी मुख्यालय ने रविवार को एडिशनल एसपी रैंक के 23 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस विभाग में अभी कुछ और तबादले भी हो सकते हैं। यहां पढ़ें तबादला सूची ये भी पढ़ें: IAS Transfer : यूपी में 6 जिलों के DM बदले, मेरठ-कानपुर देहात में भी नए जिलाधिकारी ये भी पढ़ें: यूपी में 46 IAS के ताबड़तोड़ तबादले, चित्रकूट-रामपुर-सीतापुर समेत 10 DM बदले-कई आयुक्त-CDO भी.. https://samarneetinews.com/up-46-ias-officers-transferred-with-10-dm-including-rampur-chitrakoot-sitapur/ https://samarneetinews.com/sitapur-girlstudent-raped-in-madrasa-police-on-lookou...
सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मदरसा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शनिवार देर रात 112 पर काॅल करके जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मदरसा से छात्रा को बरामद किया। आरोपी मौलाना फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। मामला कमेला इलाके का है। जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी की 15 वर्षीय छात्रा शहर कोतवाली के कमेला स्थित मदरसा में पढ़ती थी। मदरसा में ही रहती थी पीड़ित छात्रा छात्रा मदरसा में ही आवासीय परिसर में रहती भी थी। छात्रा का आरोप है कि तीन दिन पूर्व मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मौलाना का नाम इरफान कादरी है। वह मदरसा का प्रबंधक भी है। शनिवार रात छात्रा ने मौका पाकर किसी तरह अपने परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: मौलाना साजिद की ...
UP: कांग्रेस बोली, चुनाव आयोग BJP के इशारे पर कर रहा काम, संविधान में SIR का प्रावधान नहीं

UP: कांग्रेस बोली, चुनाव आयोग BJP के इशारे पर कर रहा काम, संविधान में SIR का प्रावधान नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने आज चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है और भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। ये बातें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहीं। विधान मंडल दल की नेता आराधना बोलीं, पीएम मोदी दें जवाब विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि ईसीआई अब आधार कार्ड को आईडी ही नहीं मान रहा है। इसपर पीएम नरेंद्र मोदी को खुद जवाब देना चाहिए, क्योंकि वे लगातार आधार का बखान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में एसआईआर का कहीं कोई प्रावधान नहीं है। हस्ताक्षर अभियान में 17 लाख 88721 लोगों ने दर्ज कराया विरोध कांग्रेस नेत्री ने कहा कि यूपी में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। प्रदेशभर में 17 लाख 88721 हस्ताक्षर एसआईआर के विरोध में हस्ताक्षर किए हैं। इस...
काशी में पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहीं ये बातें..

काशी में पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित देशों में आर्थिक विकास का कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। उन्होंने ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें आज भारतीय रेल की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। यह विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी को इसपर गर्व है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। ये चार नई वंदे भारत ट्रेनें हुईं शुरू - बनारस से खजुराहो  - लखनऊ से सहारनपुर  - दिल्ली से फिरोजपुर  - बेंगलुरु से एरणाकुलम  ये भी पढ़ें: काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें https://samarneetinews.com/pmmodi-arrives-kashi-new-vandebharat-trains-run-on-bundelkhand-sahar...
काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। पीएम के आगमन पर काशी में बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वागत किया। बताते हैं कि आज पीएम बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। इन रूट पर चलेंगीं नई वंदे भारत ट्रेनें.. शनिवार आठ नवबंर को सुबह काशी में प्रधानमंत्री चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस, बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी। बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी को प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा और खजुराहो से जोड़ने का काम करेगी। ये भी पढ़ें: बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग  h...