Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

सीतापुर: मदरसे में छात्रा से दुष्कर्म-मौलाना की तलाश में पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मदरसा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने शनिवार देर रात 112 पर काॅल करके जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मदरसा से छात्रा को बरामद किया। आरोपी मौलाना फरार है। पुलिस ने उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। मामला कमेला इलाके का है। जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी की 15 वर्षीय छात्रा शहर कोतवाली के कमेला स्थित मदरसा में पढ़ती थी। मदरसा में ही रहती थी पीड़ित छात्रा छात्रा मदरसा में ही आवासीय परिसर में रहती भी थी। छात्रा का आरोप है कि तीन दिन पूर्व मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मौलाना का नाम इरफान कादरी है। वह मदरसा का प्रबंधक भी है। शनिवार रात छात्रा ने मौका पाकर किसी तरह अपने परिजनों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: मौलाना साजिद की ...
UP: कांग्रेस बोली, चुनाव आयोग BJP के इशारे पर कर रहा काम, संविधान में SIR का प्रावधान नहीं

UP: कांग्रेस बोली, चुनाव आयोग BJP के इशारे पर कर रहा काम, संविधान में SIR का प्रावधान नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने आज चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है और भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। ये बातें उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहीं। विधान मंडल दल की नेता आराधना बोलीं, पीएम मोदी दें जवाब विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि ईसीआई अब आधार कार्ड को आईडी ही नहीं मान रहा है। इसपर पीएम नरेंद्र मोदी को खुद जवाब देना चाहिए, क्योंकि वे लगातार आधार का बखान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में एसआईआर का कहीं कोई प्रावधान नहीं है। हस्ताक्षर अभियान में 17 लाख 88721 लोगों ने दर्ज कराया विरोध कांग्रेस नेत्री ने कहा कि यूपी में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने हस्ताक्षर अभियान चलाया था। प्रदेशभर में 17 लाख 88721 हस्ताक्षर एसआईआर के विरोध में हस्ताक्षर किए हैं। इस...
काशी में पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहीं ये बातें..

काशी में पीएम मोदी ने चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहीं ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित देशों में आर्थिक विकास का कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। उन्होंने ने कहा कि वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें आज भारतीय रेल की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। यह विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। हम सभी को इसपर गर्व है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। ये चार नई वंदे भारत ट्रेनें हुईं शुरू - बनारस से खजुराहो  - लखनऊ से सहारनपुर  - दिल्ली से फिरोजपुर  - बेंगलुरु से एरणाकुलम  ये भी पढ़ें: काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें https://samarneetinews.com/pmmodi-arrives-kashi-new-vandebharat-trains-run-on-bundelkhand-sahar...
काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। पीएम के आगमन पर काशी में बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वागत किया। बताते हैं कि आज पीएम बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। इन रूट पर चलेंगीं नई वंदे भारत ट्रेनें.. शनिवार आठ नवबंर को सुबह काशी में प्रधानमंत्री चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस, बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी। बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी को प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा और खजुराहो से जोड़ने का काम करेगी। ये भी पढ़ें: बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग  h...
यूपी: एनकाउंटर में ढेर हुआ ‘वाकिफ’, काफी लंबा था आपराधिक इतिहास

यूपी: एनकाउंटर में ढेर हुआ ‘वाकिफ’, काफी लंबा था आपराधिक इतिहास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के आजमगढ़ में देर रात एसटीएफ ने रौनापार क्षेत्र में ईनामी बदमाश वाकिफ को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश पर 50 हजार रुपए का ईनाम था। आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के नियाउज गांव के वाकिफ का लंबा आपराधिक इतिहास था। बताते हैं कि अब वह पूर्वांचल में अपना सिक्का जमाने की फिराक में लगा था। पुलिस और एसटीएफ उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। हर बार वह धोखा देकर भाग निकलता था। ये भी पढ़ें: यूपी: ललितपुर जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल, जेलर निलंबित-डिप्टी जेलर सस्पेंड https://samarneetinews.com/bumper-voting-in-bihar-what-message-is-it-sending-64-66-voting-in-first-phase/ https://samarneetinews.com/up-in-lalitpur-jail-mobilephone-found-with-prisoner-jailer-and-deputyjailer-suspended/ https://samarneetinews.com/bignews-up-six-devotees-killed-hit-by-tr...
बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग

बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार में पहले चरण के मतदान में आज बंपर वोटिंग हुई। सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह बना रहा। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। पहले चरण में कुल 64.66% मतदान हुआ है। इसी के साथ 1314 उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य ईवीएम (EVM) में बंद हो गया है। लालू, तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री ने डाले वोट इनमें प्रमुख रूप से राजद नेता लालू यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत बिहार सरकार के 16 मंत्रियों का राजनीतिक भविष्य भी शामिल हैं। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। हालांकि, अभी दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना बाकी है। सबकी नजर 14 नंवबर को होने वाली मतगणना पर इसके बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। ऐसे में बिहार में पहले चरण में 64.66% बंपर मतदान क्या संदेश दे रहा है? यह बड़ा सवाल उठ रहा है। हालांकि, इस सवाल को समझने के ल...
यूपी बोर्ड-2026: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित..इस तारीखे से होंगी शुरू..पढ़ें पूरी खबर..

यूपी बोर्ड-2026: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित..इस तारीखे से होंगी शुरू..पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: UP Board Exam Date 2026 यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बुधवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को खत्म होंगी। दो पाली में होंगी परीक्षाएं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक है। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक है। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन..इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान..  https://samarneetinews.com/up-will-get-another-vandebharatexpresstrain-people-for-these-districts/  ...
बिहार में बहार है! अखिलेश और केशव की जुगलबंदी की फोटो आई सामने

बिहार में बहार है! अखिलेश और केशव की जुगलबंदी की फोटो आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय पूरे देश में राजनीतिक माहौल गरम है। खासकर उत्तर प्रदेश में बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक काफी तेज है। इसी बीच आज मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर एक अलग ही जुगलबंदी नजर आई। सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पटना एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले घूमते-खिलखिलाते नजर आए। इस दिलचस्प नजारे का किसी ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर खूब हो रहीं चर्चाएं सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही अलग तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। चर्चाएं इसलिए भी हैं क्यों कि अक्सर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और केशव मौर्य एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी करते रहते हैं। बताते चलें कि आज बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थम गया है। बिहार में 6 नवंबर को है पहला चरण बिहार में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6...
यूपी में बड़ा हादसा, मां-पिता और दो बेटों समेत 8 लोगों की मौत-बिठूर से लौट रहा था परिवार

यूपी में बड़ा हादसा, मां-पिता और दो बेटों समेत 8 लोगों की मौत-बिठूर से लौट रहा था परिवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी और उनके दो बेटों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, नई अर्टिगा कार से बाराबंकी कस्बे के मौलवीगंज के प्रदीप रस्तोगी (55) परिवार के साथ कानपुर बिठूर गए थे। मरने वालों में माता-पिता और उनके दो बेटों समेत अन्य लोग वहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को सभी घर लौट रहे थे। बताते हैं कि कार में कल्याणी नदी पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटनना में कार सवार प्रदीप रस्तोगी, उनकी पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), बेटा नितिन (35), बेटा कृष्णा (15), कार चालक श्रीकांत (40) और महेंद्र मिश्र उर्फ बाला (45) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़े...
Lucknow: यूपी को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन..इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान..

Lucknow: यूपी को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन..इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जल्द ही नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी मिलने वाली है। लखनऊ से सहारनपुर वाया सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरअसल, अभी तक लखनऊ से सहारनपुर या देहरादून जाने के लिए लोगों को ज्यादा समय खर्च करना पड़ता था। 8 नवंबर को होगा उद्घाटन मगर अब नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने के बाद यह दूरी न केवल कम होगी, बल्कि यात्रा भी आरामदायक हो जाएगी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि इस नई ट्रेन का उद्घाटन आने वाली 8 नवंबर को होगा। ये भी पढ़ें: Good News: बुंदेलखंड को नई ट्रेन मिली, बांदा से वाराणसी और खजुराहो सफर हुआ आसान हालांकि अबतक इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मगर ट्रेन चलने की संभावना पूरी है। रेलवे की ओर से इसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। वहीं लोगों का मानन...