Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त

UP : महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निठारी कांड में हुई थी बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बदायूं में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला इंस्पेक्टर एक दुष्कर्म पीड़िता से 50 हजार रुपए रिश्वत ले रही थी। दरअसल, विवादित रहने वाली महिला इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर दुष्कर्म के एक मुकदमे की जांच कर रही थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि महिला इंस्पेक्टर उससे 50 हजार रुपए रिश्वत मांग रही है। एंटी करप्शन की टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा है। बदायूं के बिनावर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट भी दर्ज हुई है। दुष्कर्म पीड़िता से ले रही थी 50 हजार जानकारी के अनुसार सिमरनजीत कौर इस्लामनगर थाने में अपराध निरीक्षक के पद तैनात थी। कुछ समय पहले उघैती थाना क्षेत्र की एक महिला ने रुदायन कस्बा के रविंद्र शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया था। ये भी पढ़ें : पूरे यूपी में प्रचंड ग...
वाराणसी में ‘निषादों’ को साधते मंत्री रामकेश निषाद, पढ़िए! काशी का चुनावी समीकरण..

वाराणसी में ‘निषादों’ को साधते मंत्री रामकेश निषाद, पढ़िए! काशी का चुनावी समीकरण..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, चुनावी डेस्क (लखनऊ) : देश की धार्मिक राजधानी कहे जाने वाल वाराणसी इस समय राजनीतिक कारणों से बेहद सुर्खियों में है। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को यहां मतदान है। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव तीसरी बार लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ रहे हैं। बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच भाजपा के लिए इस सीट पर निषाद समाज काफी अहम है। खासकर वाराणसी की तीन विधानसभा सीटों पर इनकी अहमियत बढ़ गई है। बताया जाता है कि वाराणसी की 8 विधानसभाओं में करीब डेढ़ लाख निषाद समाज के लोग रहते हैं। BJP ने मंत्री रामकेश निषाद को इसलिए सौंपी खास जिम्मेदारी.. जानकारों की माने तो काशी के विधानसभा क्षेत्र शहर दक्षिणी, उत्तरी व रोहनियां में निषाद समाज के वोटर निर्णायक की भूमिका में रहते हैं। यही वजह है कि भाजपा ने अपनी पार्टी के सुलझे हुए मंत्री रामकेश निषाद को यहां बड़ी जिम्मेदारी...
सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

सपा विधायक रफीक को जेल, मगर आजम खां को बेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज सपा के लिए एक खबर परेशान करने वाली रही, तो दूसरी राहत भरी। कानून की आंख में लगातार धूल झोंकने का काम कर रहे मेरठ के सपा विधायक को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट से गैरजमानती वारंट के मामले में मेरठ सदर से सपा विधायक रफीक अंसारी 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अंसारी को सोमवार को पुलिस ने बाराबंकी के जैदपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। जेल में बंद हैं आजम, पत्नी और उनका बेटा उधर, सपा नेता आजम खान और उनके परिवार को राहत मिली है। तीनों को जमानत मिल गई है। आजम सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी पत्नी डा. तंजीन फात्मा रामपुर और बेटा अब्दुल्ला हरदोई जेल में बंद है। 101 वारंट पर भी कोर्ट नहीं पहुंचे सपा MLA पहले घटनाक्रम में मेरठ के नौचंदी थाने की पुलिस ने सपा विधायक रफीक अंसारी को बाराबंकी के जैदपुर से गिर...
पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

पूरे यूपी में प्रचंड गर्मी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट, पढ़िए कब मिलेगी राहत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रचंड गर्मी से पूरा उत्तर प्रदेश तिलमिला रहा है। प्रदेश के सभी जिले लू की चपेट में हैं। ऐसे में इन दिनों 26 मई से 2 जून तक नौतपा लगने के कारण गर्मी ने और प्रचंड रूप धारण कर लिया है। पारा लगातार नए रिकार्ड बना रहा है। जानकार बताते हैं कि सोमवार को राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से ही तापमान 43 पार कर गया है। मौसम विभाग का इन जिलों के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग ने यूपी के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इस गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा तापमान रिकार्ड हो सकता है। रविवार को बुंदेलखंड का झांसी 47.6 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी का सबसे गरम क्षेत्र रहा। रविवार को झांसी रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म आगरा में पारा 46.8 और कानपुर में 46.2 डिग्री रहा। हालांकि, मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि मंगलवार या ...
UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

UPNews : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर कालू जाट की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में इस कुख्यात बदमाश कालू तजिंदर उर्फ कालू जाट की हत्या से सनसनी फैल गई। बताते हैं कि कालू जाट का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। साथ ही घटनास्थल पर छानबीन भी की है। गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने सुराग जुटाने की कोशिश की। बताते हैं कि मृतक कालू जाट बड़ा अपराधी था और योगेश भदौड़ा गैंग का सदस्य था। ये भी पढ़ें : UPNews : महिला से गैंगरेप, पति के दोस्त ने शराब पिलाकर दिया धोखा  ...
वाराणसी में मंत्री रामकेश निषाद PMModi के समर्थन में दिन-रात कर रहे पदयात्रा और सभाएं

वाराणसी में मंत्री रामकेश निषाद PMModi के समर्थन में दिन-रात कर रहे पदयात्रा और सभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : यूपी में अब अंतिम सांतवें चरण का चुनाव ही बचा है। सातवां चरण काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इस आखिरी चरण में वाराणसी में भी मतदान होगा। वाराणसी से पीएम मोदी प्रत्याशी हैं। ऐसे में यूपी के मंत्री रामकेश निषाद भी वाराणसी में चु्नावी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। मंत्री रामकेश लगातार काशी की गलियों और क्षेत्रों में घूम-घूमकर पीएम मोदी के समर्थन में पदयात्रा करते हुए जनसंपर्क-जनसभाएं कर रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील कर रहे हैं। बीते 24 घंटे के भीतर यूपी के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश ने वाराणसी-77 के विधानसभा क्षेत्र वाराणसी दक्षिण के राजघाट, भंईसासुर में जनसंपर्क किया। ये भी पढ़ें : यूपी की पिंक रिक्शा चालक आरती को लंदन में अवार्ड, पढ़िए ! पूरी खबर.. साथ ही नमोघाट में चुनावी बैठकें और जनसभाएं भी कीं। वह लोगों को बता रह...
यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

यूपी में भीषण हादसा, 11 लोगों की मौत और 25 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। फिर उसी बस पर पलट गया। इससे बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई। 25 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में जुटी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि रात करीब 11 बजे हादसे की सूचना मिली। https://samarneetinews.com/big-painful-news-massive-fire-in-gujarat-24-people-died/ बस पूर्णागिरि दर्शन को जा रही थी। कुछ श्रद्धालु बस के अंदर थे, जबकि कुछ एक ढाबे पर बैठे खाना खा रहे थे। बस सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के लगभ...
UP : छठे चरण में सबसे कम 54% वोटिंग, विपक्ष का धीमे मतदान कराने का आरोप

UP : छठे चरण में सबसे कम 54% वोटिंग, विपक्ष का धीमे मतदान कराने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में छठे चरण में 54.02% मतदान हुआ है। हालांकि, यह प्रतिशत पहले पांच चरणों में सबसे कम रहा। छठे चरण में सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर में 61.54% हुआ। सबसे कम फूलपुर में 48.94% हुआ। बताते चलें कि छठे चरण में शनिवार को प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ है। वहीं विपक्ष ने धीमा मतदान कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, भीषण गर्मी भी कम मतदान का कारण है। इन सीटों पर हुआ मतदान इनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही पर मतदान हुआ है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है। https://samarneetinews.com/up-weather-nautapa-starts-from-today-mercury-will-reach-beyond-43/ ये भी पढ़ें : UP Weather : आज...
UP Weather : आज से नौतपा शुरू, 43 के पार पहुंचेगा पारा और..

UP Weather : आज से नौतपा शुरू, 43 के पार पहुंचेगा पारा और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आसमान से बरस रही आग ने पहले ही लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। अब आज से सूरज की तपन और सताएगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज से नौतपा शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अलगे पांच दिन के हीटवेव और तपती गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 मई से 2 जून तक नौतपा ऐसे में 24 मई से 1 जून तक नौतपा रहेगा। यानी पूरे 9 दिन तक सीधे प्रथ्वी पर पड़ेंगी। इससे तापमान में और भी बढ़ोत्तरी होगी। दरअसल, ज्येष्ठ मास में जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो नौतपा शुरू हो जाते हैं। इस अवधी में सूरज की किरणों से धरती तपने लगती है। इससे भीषण गर्मी लोगों को सताने लगती है। ये भी पढ़ें : कानपुर में गंगा में डूबकर 3 बच्चों की मौत, लोगों ने शवों को निकाला बाहर  ...
लखनऊ में पूर्व IAS अफसर की पत्नी की हत्या-लूट, इलाके में सनसनी

लखनऊ में पूर्व IAS अफसर की पत्नी की हत्या-लूट, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। बदमाशों ने शनिवार सुबह एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय रिटायर अधिकारी गोल्फ खेलने गए थे। वहां से लौटकर घर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। सुबह गोल्फ खेलने गए थे देवेंद्र दुबे, लौटे तो खुलासा जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की आज सुबह उनके घर में बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को लटका दिया। यह वारदात उस समय हुई जब श्री दुबे गोल्फ खेलने गए थे। वहां से इंदिरा नगर स्थित अपने घर लौटे तो सभी अलमारियां खुली मिलीं। सारा सामान बिखरा पड़ा था। https://samarneetinews.com/up-pink-rickshaw-driver-aarti-honored-with-uk-royal-award-in-london/ वहीं एक कमरे में मोहिनी के गले में ...