Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी से दिल्ली तक घमासान, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के तीखे बयान

मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी से दिल्ली तक घमासान, अखिलेश यादव और राहुल गांधी के तीखे बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक राजनीतिक घमासान मच गया है। विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इस एनकाउंटर की जांच के आदेश हुए हैं। अखिलेश यादव ने सवाल उठाते हुए कहा कि मंगेश यादव को जाति देखकर मारा गया है। इससे देश और दुनिया में सरकार की छवि खराब हुई है। वहीं राहुल गांधी ने कहा है कि एसटीएफ को बीजेपी एक गैंग की तरह चला रही है। अखिलेश यादव ने कहा, सरकार की छवि देश-दुनिया में खराब दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव के मामले में आए बयान के बाद पूरे यूपी की राजनीति में खलबली मच गई। पूर्व सीएम ने कहा था कि मंगेश को घर से उठाकर जाति देखकर मार डाला गया। शनिवार सपा पार्टी मुख्यालय पर झांसी और ललितपुर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार निर्दोषों को झूठे केसों में फंसा रही है। लोकसभा में करारी हार के बाद भी दुष्प्रचार से बाज नहीं...
UP : सीएम योगी ने प्रमुख सचिव राजेश सिंह को हटाया

UP : सीएम योगी ने प्रमुख सचिव राजेश सिंह को हटाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुनील सिंह, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने प्रमुख सचिव राजेश सिंह को उनके पद से हटाकर प्रतिक्षा सूची में डाल दिया है। राजेश 1991 बैच के आईएएस हैं। अबतक उनके पास सहकारिता, कारागार और ग्राम विकास विभाग थे। बताया जाता है कि अब उनकी जगह प्रमुख सचिव अनिल गर्ग यह दायित्व सौंपा गया है। बताते हैं कि वह कल जिम्मेदारी संभालेंगे। ये भी पढ़ें : UP : नवाब सिंह यादव और पीड़िता के DNA सैंपल का मैच हुआ, दुष्कर्म की पुष्टि  ये भी पढ़ें : UP : गड़बड़झाले पर कंपनी हुई ब्लैक लिस्टेड, जांच में हुआ था यह खुलासा..    ...
हाथरस हादसा : 17 हुई मृतकों की संख्या, परिजनों के नहीं रुक रहे आंसू

हाथरस हादसा : 17 हुई मृतकों की संख्या, परिजनों के नहीं रुक रहे आंसू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शुक्रवार शाम हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। रात में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया है। उधर, एक के बाद मृतकों के शव पहुंचने से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। इनमें 16 मृतक आगरा के गांव सैमरा के थे। रोडवेज और पिकअप की टक्कर से हुआ था हादसा बताते चलें कि शुक्रवार शाम को एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 15 लोगों की मौत और करीब 16 के घायल होने की खबर थी। बाद में दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। ये भी पढ़ें : मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार हादसा उस समय हुआ था जब रोडवेज की जनरथ बस और पिकअप गाड़ी की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई थी। मौके पर हाथरस के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल ने घायलों ...
कांग्रेस ने विनेश फोगाट को बनाया प्रत्याशी, हरियाणा चुनाव में चला बड़ा दांव

कांग्रेस ने विनेश फोगाट को बनाया प्रत्याशी, हरियाणा चुनाव में चला बड़ा दांव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : बीते दिनों ओलंपिक में अपने प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में रहीं हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। आज ही कांग्रेस ने ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना (हरियाणा) से अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। 31 उम्मीदवारों में सबसे चर्चित नाम दरअसल, कांग्रेस ने कुल 31 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम विनेश फोगाट का है। कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा में अपने मौजूदा सभी 28 विधायकों में से 27 पर दोबारा भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। ये भी पढ़ें : मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार बताते हैं कि शुक्रवार रात कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से यह सूची जारी हुई। तुरंत ही सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट ट्रेंड करने लगा। https://samarnee...
यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर

यूपी में बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत और 16 घायल, बस-पिकअप की टक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कपूरा चौराहे के पास आज एक भीषण हादसा हो गया। इसमें 15 लोगों की मौत और करीब 16 के घायल होने की खबर है। हादसा उस समय हुआ जब रोडवेज की जनरथ बस ने एक मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी। मरने वालों में 4 महिलाएं, 4 बच्चे और 7 पुरुष बताए जा रहे मैक्स और बस में सवार 15 लोगों की जान चली गई। वहीं महिलाओं और बच्चों सहित 16 से अधिक घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि मौके पर हाथरस के डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल बचाव कार्य करा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को अलीगढ़ रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें : Lucknow : इंस्टा वाले दोस्त से मिलने लखनऊ पहुंची कानपुर की छात्रा, होटल में गैंगरेप, दो गिरफ्तार    ...
मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार

मंगेश यादव एनकाउंटर : यूपी की सियासत गरमाई-अखिलेश के बयान के बाद पहुंचा मानवाधिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर से यूपी की सियासत गरमा गई है। अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए बयान दिया था घर से उठाकर मारा गया है। आज मानवाधिकार टीम भी मामले की जांच को पहुंची है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि जाति देखकर यह फर्जी एनकाउंटर किया गया है। सुल्तानपुर में हुआ था एनकाउंटर बताते दें कि सुल्तानपुर में सराफा डकैती के आरोपी एक लाख के ईनामी मंगेश यादव को एसटीएफ-पुलिस ने एनकाउंटर में मारने का दावा किया था। वहीं दूसरी ओर सपा मुखिया ने कहा था कि फर्जी एनकाउंटर के बाद मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने की कोशिशें हो रही हैं। कहा था कि सर्वोच्च न्यायालय तुरंत संज्ञान ले, कहीं इससे पहले कि सुबूत न मिटा दिए जाएं। मुख्य आरोपी पहले जा चुका जेल सपा मुखिया ने बयान दिया था कि ऐसा लग रहा है कि सुल्तानपुर डकैती में सत्ता पक्ष के लोगों का...
यूपी में एनकाउंटर, सर्राफा डकैती का फरार बदमाश मंगेश ढेर

यूपी में एनकाउंटर, सर्राफा डकैती का फरार बदमाश मंगेश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ ने आज गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी हासिल की। तड़के सुबह सुल्तानपुर में सराफा डकैती कांड में शामिल बदमाश को घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में ढेर हो गया। मारे गए बदमाश की पहचान मंगेश यादव के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज में डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बताते हैं कि मृतक बदमाश जौनपुर के अहरौरा थाना बक्सा का था। यह है पूरी घटना जानकारी के अनुसार बीती 28 अगस्त को सुत्लानपुर शहर के ठठेरी बाजार में भरत ज्वैलर की दुकान में बदमाशों ने डकैती डाली थी। डकैत करीब डेढ़ करोड़ माल लूटकर फरार हो गए थे। उनकी तलाश में यूपी एसटीएफ और पुलिस की टीमें लगी थीं। (पढ़ना जारी रखें..) https://samarneetinews.com/banda-innocent-akash-dies-dueto-drowning-in-pond/ बताते हैं कि आज तड़के सुबह दो बदमाशों के बाइक से जाने की सूचना मिली। हनुमान गंज बा...
Lucknow : सीएम योगी ने सिंचाई विभाग में बांटे नियुक्ति पत्र, चेहरे खिले

Lucknow : सीएम योगी ने सिंचाई विभाग में बांटे नियुक्ति पत्र, चेहरे खिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकभवन सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे। UPSSSC द्वारा चयनित सिंचाई विभाग को 220 अवर अभियंता मिले हैं। डा. राममनोहर लोहिया परिकल्प भवन में इन अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नियुक्तिपत्र पाकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री रामकेश निषाद ने भी अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित किए। सभी ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सिंचाई विभाग के सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट    ...
‘वन नाइड स्टैंड से शुरू हुई मेरी Love Story’- 49 साल की हुईं Actress कश्मीरा शाह बिंदास बोलीं..

‘वन नाइड स्टैंड से शुरू हुई मेरी Love Story’- 49 साल की हुईं Actress कश्मीरा शाह बिंदास बोलीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति, मनोजरंजन डेस्क : Bollywood : बाॅलीवुड में एक्ट्रेस कश्मीरा शाह (Kashmira Shah) की लवस्टोरी (Love Story) काफी सुर्खियों में है। वजह एक्ट्रेस कश्मीरा 49 साल की हो गई हैं और सोशल मीडिया पर उनको याद किया जा रहा है। ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक है कश्मीरा और उनसे उम्र में 10 साल छोटे अभिनेता कृष्णा (Krishna) की लव स्टोरी का भी है। 49वें जन्मदिन पर चर्चा में आईं एक्ट्रेस कश्मीरा शाह अभिषेक बाॅलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) के भांजे हैं। वह खुद भी बाॅलीवुड (Bollywood) की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। शादीशुदा कश्मीरा 2005 में कृष्णा को दिल दे बैठी थीं। बिंदास बोली- वो सिर्फ 22 का था और मैं 32 की खुद कश्मीरा बिंदास कहती हैं कि जब उन्होंने डेट करना शुरू किया तो कृष्णा सिर्फ 22 साल के थे और मैं खुद 32 साल की। सबको लगा कि मै...
UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट

UP : भाजपा विधायक को अपने ही गनर से जान को खतरा! थाने में लिखाई रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अभी कुछ दिन पहले मथुरा के मांट के भाजपा विधायक ने खुद की जान को खतरा बताया था। रिपोर्ट में लिखाया है कि फोन काॅल करके उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। इसी बीच एक और भाजपा विधायक ने खुद की जान को खतरा बताया है। बहराइच के बीजेपी विधायक विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ही गनर से खुद की जान का खतरा बताया है। विधायक ने मामले की शिकायत हरदी थाना में की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महसी से विधायक हैं सुरेश्वर सिंह जानकारी के अनुसार महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह का कहना है कि सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या कर सकते हैं। इतना ही नहीं दोनों हत्या की साजिश रच रहे हैं और किसी भी समय उनकी गोली मारकर हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर थाना हरदी में संबंधित धाराओं में मुकदमा ...