Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

कानपुर : जहां नसीम सोलंकी ने की थी पूजा, उस मंदिर का हुआ शुद्धिकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में कानपुर की सीसामऊ सीट चर्चा में आ गई है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी के मंदिर में पूजा करने को लेकर मामला तूल पकड़ गया है। दीवाली की रात सपा की मुस्लिम महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर दीया जलाकर पूजा की थी। मुस्लिम धर्म गुरू ने किया है फतवा जारी अब पुजारियों ने उस मंदिर का 1000 लीटर गंगा जल मंगाकर शुद्धिकरण किया है। बता दें कि इससे पहले मुस्लिम धर्मगुरू ने नसीम सोलंकी के खिलाफ मंदिर में जाकर पूजा करने पर फतवा जारी किया था। साथ ही कलमा पढ़कर माफी मांगने को कहा था। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी सपा की प्रत्याशी हैं। बीते कई बार से यह सीट लगातार सपा के कब्जे में रही है। https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA ये भी पढ़ें : देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा ...
देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी

देखें Video..कानपुर : मंदिर में सपा मुस्लिम महिला प्रत्याशी ने दीया जलाकर की शिवलिंग की पूजा-अर्चना, फतवा जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, वीडियो
https://www.youtube.com/watch?v=2WAxxfb8aPA समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी में होने वाले उप चुनावों में सबसे ज्यादा चर्चित सीटों में एक सीसामऊ सीट है। इस सीट पर सपा और भाजपा पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी बीच सीसामऊ के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी एवं सपा की मौजूदा महिला प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने दीपावली की रात वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर शिवलिंग के पास दीपक जलाया। शिवलिंग छूकर प्रार्थना भी की। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि यह चुनाव संघर्ष का है। नसीम सोलंकी के मंदिर में दीवाली पर दीया जलाने और प्रार्थना करने की चर्चा हर तरफ है। कहा- 'पति और जनता दुआएं साथ' इस अवसर पर नसीम सोलंकी ने कहा कि मेरे पति और जनता की दुआएं साथ हैं। यह भी कहा कि वह अपने पति की तरह ही जनता के हितों के लिए काम करेंगी। बताते चलें कि टिकट मिलने पर जब सपा नेता बधाई देने पहुंचे थे, तब नसीम सोलंकी भावुक...
Kanpur : दीवाली के दीय से कारोबारी के घर में लगी आग, पति-पत्नी और नौकरानी की मौत

Kanpur : दीवाली के दीय से कारोबारी के घर में लगी आग, पति-पत्नी और नौकरानी की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, वंदना श्रीवास्तव : कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में पांडूनगर में दीवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। दीवाली के दीय से घर में लगी आग से कारोबारी दंपती और नौकरानी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार काकादेव स्थित पांडू नगर एच-1 ब्लॉक में बिस्किट व्यापारी संजय श्याम दासानी परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात घर में उनकी पत्नी और नौकरानी थे। घर में वुडन फर्नीचर में फैली आग बताते हैं कि संजय श्याम की पारले-जी बिस्कुट फैक्ट्री की फ्रेंचाइजी है। परिवार में उनकी पत्नी कनिका और बेटा हर्ष हैं। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को दीपाली की पूजा के बाद रोज की तरह पत्नी कनिका के साथ घर में सो गए। ये भी पढ़ें : कानपुर के कारोबारी ने नौकरी का लालच देकर महोबा की लड़की से होटल में किया रेप, उरई में हुई थी मुलाकात और...
यूपी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-5 घायल

यूपी में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत-5 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में आज दिल्ली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 7 बजे ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवाली मनाने घरों को जा रहे थे सभी इसी दौरान कार भी डिवाइडर से टकरा गई। बताते हैं कि कार सवार लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताते हैं कि सभी दीवाली मनाने अपने-अपने घरों को जा रहे थे। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड    ...
Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..

Deepotsav2024 : अयोध्या : प्रभु राम की नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई, ये दो रिकार्ड बने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रभु राम की नगरी अयोध्या में 500 वर्षों बाद नव्य मंदिर के साथ पहली दीपावली पर अवधपुरी के वासी खुशी से सराबोर हो उठे। अयोध्या के सरयू घाट पर आज बड़ी ही धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। राम नगरी 25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगा उठी। इसके साथ ही दो नए कीर्तिमान भी स्थापित हो गए। सरयू घाट पर दो कीर्तिमान दर्ज हुए। एक 1121 अर्चकों ने एक साथ सरयू महाआरती की। वहीं दूसरी कीर्तिमान, 25 लाख 12 हजार 585 दीप एक साथ प्रज्ज्जवलित हुए। इतना ही नहीं सरयू घाट पर लेजर और लाइट शो चला। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आरती में शामिल हुए। उनकी कैबिनेट के मंत्री और डिप्टी सीएम भी महाआरती में शामिल हुए। पूरा दृश्य बड़ा ही मनमोहक बना। इससे पहले सीएम योगी ने राम, सीता और लक्ष्मण व हनुमान के अयोध्या पहुंचने पर उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें : अयोध्या : भव्य राम मंदिर में रामलला क...
यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड

यूपी की बड़ी खबर, यौन शोषण में एसडीएम संजय कुमार सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एसडीएम पीसीएस अधिकारी संजय कुमार को महिला के यौन शोषण मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से यह बड़ी खबर सामने आई है। साथ ही आयुक्त को मामले की जांच सौंपी गई है। महिला मेरठ की रहने वाली है। महिला के ये गंभीर आरोप आरोप है कि पीसीएस संजय कुमार ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए। उसका गर्भपात भी कराया। बाद में पलट गए। मौजूदा समय में आरोपी संजय कुमार हरदोई में भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में सहायक निदेशक के ये भी पढ़ें : पुलिस से बोले चोर, यौन शोषण करता था ज्योतिषाचार्य, लाखों की चोरी का चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए.. पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें राजस्व परिषद से संबंद्ध कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि महिला की शिकायत पर ही इससे पहले पीसीएस अधिकारी का मेरठ से तबादला हुआ था। महिला ने सबूत के तौर पर नियुक्ति विभाग...
UP : ये 22 PPS अधिकारी बने IPS और 439 दरोगा भी इंस्पेक्टर..

UP : ये 22 PPS अधिकारी बने IPS और 439 दरोगा भी इंस्पेक्टर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में दिवाली पर प्रांतीय पुलिस सेवा के 22 अधिकारियों को दीपावली गिफ्ट मिला है। इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिली है। बताते हैं कि बीती 7 अक्टूबर को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक में वर्ष 1994, 1995 और 1996 बैच के पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस काडर में पदोन्नति मिली है। ये अधिकारी बने IPS जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अलावा नागरिक पुलिस के 439 उपनिरीक्षकों को भी निरीक्षक बनाया गया है। आईपीएस काडर में पदोन्नत अधिकारियों में विश्वजीत श्रीवास्तव, बजरंग बली, दिनेश यादव, समीर सौरभ, https://samarneetinews.com/dig-banda-ips-deepak-kumar-in-samarneeti-news-office/ अजय प्रताप, नैपाल सिंह, कमलेश बहादुर, मो. इरफान अंसारी, अमृता मिश्रा, रोहित म...
‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

‘हमें इंडिया गठबंधन में लाकर खुद चले गए’ अखिलेश यादव को आज भी नीतीश की वापसी का इंतजार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार पर पूछे गए एक सवाल पर कहा कि 'वही हमें इंडिया गठबंधन में लाए थे, और फिर खुद ही भाजपा के साथ चले गए।' हालांकि, अखिलेश यादव को आज भी नीतीश कुमार की वापसी की पूरी उम्मीद है। बोले, समय पर बदलती रहती हैं चीजें उन्होंने कहा कि समय पर चीजें बदलती हैं। टीवी कार्यक्रम में सपा मुखिया ने बिहार में नीतीश कुमार के जाति आधारित सर्वेक्षण की तारीफ भी की। यह भी कहा कि बिहार ने इस काम में देश को रास्ता दिखाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि https://samarneetinews.com/up-keshav-trapped-in-akhileshs-googly-called-more-name-than-pm-modi-in-24-hours/ 'उन्हीं के (नीतीश कुमार के) कहने पर 'मैं इंडिया गठबंधन में आया था, अब व...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मोहित पांडे के परिजनों को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के चिनहट में मोहित पांडे के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है। परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा। कहा- सरकार पीड़ित परिवार के साथ बताते चलें कि चिनहट पुलिस हिरासत में युवक मोहित पांडे की मौत हो गई थी। मामले में चिनहट इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना को लेकर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे हमले बोले थे। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मिलते हुए सांत्वना दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त कर आर्थिक मदद दी थी। संबंधित खबर भी पढ़ें : Lucknow : मोहित पांडेय कस्टोडियल डेथ केस, विपक्ष के तीखे हमलों के बीच इंस्पेक्टर पर हत्या का मुकदमा, जांच क...
बड़बोलापन पड़ा भारी : लॉरेंस बिश्नोई ने पप्पू यादव को दी जान से मारने की धमकी

बड़बोलापन पड़ा भारी : लॉरेंस बिश्नोई ने पप्पू यादव को दी जान से मारने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बार-बार का बड़बोलापन भारी पड़ गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पप्पू यादव को कथिततौर पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं एक आडियो भी पप्पू यादव ने मीडिया को दिया है। आडियो कथिततौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों और पप्पू यादव के बीच बातचीत का बताया जा रहा है। आडियों में धमकी देने वाला कह रहा है 'रेस्ट इन पीस' कर देंगे। पप्पू ने पहले बताया था दो कौड़ी का गुंडा, अब लगाई सुरक्षा की गुहार आडियो में गैंग के गुर्गे पप्पू यादव से कह रहे हैं कि किसी के बारे में उल्टा-पुल्टा बयान क्यों दे रहो हो। सूत्रों का कहना है कि इस आडियो में पप्पू यादव ने खुद को सांसद का पीए बताकर बात की। ये भी पढ़ें : ‘लॉरेंस बिश्नोई मासूम बच्चा..असली गांधीवादी भी’-साध्वी प्राची बताते चलें कि मुंबई में बा...